फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम की एक डिवाइस चलती ट्रेन में बता देगी बोगी की खराबी, टल जाएगा हादसा

Fri, 23 Nov 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
अगर रेल की बोगी में कोई खराबी है। कोई पुर्जा गिर गया है या टूट चुका है तो बेल्जियम की ‘कोसामीरा’ मशीन तत्काल रेलवे को सूचित कर देगी जिससे लोको पायलट ट्रेन रोक देगा और हादसे से बचा जा सकेगा। इसकी जानकारी इनो रेल के आयोजन के पहले दिन एक स्टाल पर मिली। आरडीएसओ स्टेडियम में बृहस्पतिवार को इनो रेल की शुरुआत हो गई। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में दुनियाभर के 120 उद्यमी शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन महानिदेशक वीरेंद्र कुमार ने किया। 
विज्ञापन

2 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
इनो रेल में लगे स्टॉल पर कोसामीरा के बारे में बताया गया कि इसे बोगियों के नीचे लगाया जाता है। यह एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है। जो कंपन के आधार पर खराबी को पकड़ती है। मसलन, एक्सेल, गियर बॉक्स वगैरह टूटने व खराबी आने पर वाइब्रेशन चेंज होगा, जिससे जानकारी मिल जाएगी। यह डिवाइस, कंट्रोल रूम को वायरलेस सिस्टम से जानकारी देगा, जहां से लोको पायलट को सूचना मिलेगी। जल्द ही इसका इस्तेमाल भारतीय रेल में होने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
देश-विदेश की बेहतरीन टेक्नोलॉजी से सजी इस प्रदर्शनी में जर्मनी मुख्य भूमिका में है, जबकि जापान, चीन, चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया सहित कुल 14 देशों की रेलवे से जुड़ी तकनीकियों का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलिंग, ट्रैक, हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट, मॉडर्न बोगियां और रेलवे को अत्याधुनिक बनाने वाली तकनीकियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नॉलेज शेयरिंग, अत्याधुनिक तकनीकी का प्रदर्शन, मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देना आदि है। वहीं शुक्रवार को इनो रेल के तहत उत्कृष्ट तकनीकी व बिजनेस अपॉरच्युनिटी इन रेलवे जैसे विषयों पर सेमिनार होंगे।

4 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
फिंगरप्रिंट से खुलेगा रिवॉल्वर का होल्स्टर
आरपीएफ, जीआरपी व पुलिस की रिवॉल्वर व पिस्टल छीने जाने की कई खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में डिफेंस फील्ड गन फैक्टरी के साथ मिलकर जर्मनी की कंपनी ने स्मार्ट होल्स्टर बनाए हैं। दरअसल, इस होल्स्टर में रिवॉल्वर फिट होने के बाद जब उसे निकालना होगा तो फिंगर प्रिंट यानी बायोमीट्रिक सिस्टम से ही होल्स्टर खुलेगा। यह स्मार्ट होल्स्टर आरपीएफ को भी मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
एलएचबी बोगियों की जांच होगी आसान
हेल्को की ओर से इनो रेल में लगाए गए स्टॉल पर वह तकनीक उपलब्ध है, जिससे लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) बोगियों की टेस्टिंग देश में ही हो सकेगी। हेल्को के अधिकारियों ने बताया कि सालाना चार हजार से अधिक एलएचबी बोगियां बनाई जा रही हैं। उनकी रबड़ पैड टेस्टिंग, बोगी टेस्टिंग वगैरह की मशीनें हेल्को बना रही है, जिससे आसानी से इन बोगियों की टेस्टिंग देश में ही हो सकेगी।
 
विज्ञापन

6 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
जापान की ये ट्रेनें करती हैं हवा से बातें 
इनो रेल में ईस्ट जापान रेलवे कंपनी की ओर से हाईस्पीड ट्रेनें दर्शकों के लिए खासी आकर्षण का विषय बनी रहीं। मसलन, ई-7 ट्रेन की स्पीड जहां 260 किमी. प्रति घंटा है। इसमें 12 बोगियां लगती हैं और 934 सीटें होती हैं। वहीं ई-6 की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा है। इसमें सात बोगियां और 338 सीटें होती हैं। जबकि ई-5 की रफ्तार भी 320 किमी प्रति घंटा है। दस बोगियां हैं और 731 सीटें हैं। इन ट्रेनों में ऐराडायनेमिक नोज है और कम आवाज करती हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
बढ़ने वाले ट्रैफिक से निपटने की तैयारी
 सेफ्टी, सिक्योरिटी, यात्रियों की सुविधाएं और पंक्चुएलिटी...ये रेलवे के कोर इश्यू हैं। जिस पर भारतीय रेल बेहतर काम कर रही है। आने वाले 12 वर्षों में 40 करोड़ आबादी शहरों में होगी। ऐसे में यातायात के सबसे बड़े साधन रेलवे पर लोड बढ़ेगा। इससे पहले रेलवे को भी तैयार होना पड़ेगा। यह कहना है आरडीएसओ के महानिदेशक वीरेंद्र कुमार का। उन्होंने कहा कि नई तकनीकियों को जोड़ने और बिजनेस को बढ़ाने में इनो रेल बहुत ही सहायक साबित होगी। रेलवे में बिजनेस की अपार संभावनाएं हैं। 120 से अधिक 14 देशों की निजी कंपनियां तकनीकी को लेकर सामने आई हैं, जो एक-दूसरे से साझा की जा रही हैं। इनो रेल प्रदर्शनी का यह तीसरा आयोजन है। जिससे निवेशकों को भी खासा फायदा मिलेगा। सुरक्षा, संरक्षा, आधारभूत ढांचे, ट्रेन संचालन आदि में निवेश होने से रेलवे की तरक्की होगी। जर्मनी और ऑस्ट्रिया की तरह ही ट्रेनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो सके। ट्रैक, इंजन और बोगियों पर खड़ी रेल को मजबूती मिलेगी। 

8 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम रोकेगा हादसे
क्योसन कंपनी ने रेल हादसे रोकने के लिए ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम बनाया है। जो सिग्नल की वजह से होने वाले हादसों को रोकेगा। यह डिवाइस पटरियों पर सिग्नल से पंद्रह मीटर व सात सौ मीटर की दूरी पर लगती है। रेल फ्रैक्चर सहित ट्रैक पर कोई जानवर या अन्य समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम व लोको पायलट को जानकारी मिल जाएगी।। प्रति किलोमीटर डिवाइस लगाने का खर्च 11.88 लाक रुपये आएगा जबकि करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये से 45 किलोमीटर सेक्शन पर लगाकर जांच की जा रही है। 

 

9 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
मेट्रो ‘ओएचई’ के लिए अब नहीं काटने होंगे पेड़
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व लागत को कम करने के उद्देश्य से रेहल कंपनी की ओर से ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिससे मेट्रो को बिजली सप्लाई वाली हाईटेंशन लाइन यानी ओएचई को ट्रैक के समानांतर बिछाया जा सकेगा। यह तकनीक बंगलूरू व कोच्चि मेट्रो में इस्तेमाल भी हो रही है। इसे थर्ड रेल सिस्टम कहा जाता है। इसकी लागत कम आती है, पेड़ों की कटाई नहीं करनी पड़ती और मेंटेनेंस कॉस्ट भी बहुत कम है। आगरा व कानपुर मेट्रो में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

10 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
हथौड़े से नहीं खुलेंगी ये पेंड्रोल क्लिपें 
पिछले वर्ष डालीगंज से बादशाहनगर रेलखंड पर शातिरों ने पेंड्रोल क्लिपों को खोल दिया था, जिससे ट्रेन हादसा हो सकता था। लेकिन अब ऐसी पेंड्रोल क्लिपें विकसित कर ली गई हैं, जिन्हें हथौड़े से नहीं खोला जा सकेगा। आरडीएसओ ने इन्हें अप्रूव कर दिया है।
विज्ञापन

11 of 11
इनोरेल प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
ट्रैक की रखवाली करेगा ये ड्रोन
करीब दस किलो वजन का ड्रोन इनो रेल प्रदर्शनी में मौजूद है, जो ट्रैक की रखवाली करता है। इस ड्रोन की रेंज चार किलोमीटर है। जो ट्रेन केसंचालन से पहले ट्रैक की पड़ताल करेगा। मसलन, ट्रैक के फ्रैक्चर होने या अन्य दिक्कतों की स्थिति में यह ड्रोन तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें