सरोजनीनगर में हनुमानपुरी में किराए के मकान में रह रहे पेंटर कृष्णमुरारी ने मंगलवार रात पत्नी सुमन (33) की सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से लथपथ कपड़ों में आत्मसमर्पण करने थाने की तरफ चल दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
हाइडिल के पास गश्त कर रहे सिपाहियों को पत्नी को मौत के घाट उतारने की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। कृष्णमुरारी को गिरफ्तार करके पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां खून से सना सिलबट्टा मिला। प्रभारी निरीक्षक धर्मेश शाही ने बताया कि उसके तीनों बच्चों को भाई की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : डेमो
क्षेत्राधिकारी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि कृष्णमुरारी मूलरूप से संतकबीरनगर के महोली सिरपुरा का रहने वाला है। करीब छह महीने से पत्नी सुमन व बच्चों विशाल (12), विनय (7) व बेटी शीतल (3) के साथ हनुमानपुरी में मोर मुकुट सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। उसने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
4 of 7
- फोटो : डेमो
सुमन भी संतकबीरनगर के इमलिहा की रहने वाली थी। कृष्णमुरारी का कहना है कि सुमन के चार साल से दरोगाखेड़ा निवासी सरवन गौतम से संबंध थे। वह सरवन से घंटों फोन पर बातचीत किया करती थी। वह उसे टोकता था।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
बच्चों का हवाला देता था लेकिन सुमन नहीं मानती थी। मंगलवार शाम वह घर आया तो सुमन प्रेमी से ही फोन पर बात कर रही थी। इसे लेकर कहासुनी हुई और रात को सोते वक्त भी झगड़ा हुआ। इसके बाद कृष्णमुरारी ने पत्नी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
विरोध पर उसने कमरे में रखी ईंट उठाकर उसके सिर पर मारी। सुमन खून से लथपथ होकर चीखने लगी तो कृष्णमुरारी ने सिलबट्टे से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर डाली।
रात करीब 11 बजे कृष्णमुरारी और सुमन के बीच झगड़ा हुआ तो दूसरे कमरे में सो रहे बेटे विशाल और विनय की नींद खुल गई। चीख-पुकार से दोनों रोने लगे। विशाल ने पिता के हाथ जोड़कर कहा भी कि मम्मी को मत मारो।