राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद रोड पर बुधवार देर रात ट्रक और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर में भरी गैस लीक होने लगी। इसके चलते इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे का शिकार टैंकर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग भागते हुए सड़क पर पहुंच गए। टैंकर से निकलती गैस को ज्वलनशील समझकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रक की टक्कर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग भागते हुए सड़क पर पहुंच गए। टैंकर से निकलती गैस को ज्वलनशील समझकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
4 of 5
टक्कर
पुलिस के मुताबिक ट्रक हरियाणा से आ रहा था। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैंकर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। टैंकर ड्राइवर अब्दुल मतीन ने बताया वह हरियाणा से आ रहा था, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया, हालांकि ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है।