तस्वीरें: किसका है यूपी में मिला ये संदिग्ध नरकंकाल!
Sun, 12 Apr 2015 11:32 PM IST
लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में बंद पड़ी एक दाल मिल की छत पर एक नर कंकाल पड़ा मिला। यह करीब एक से डेढ़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है।
तस्वीरें: किसका है यूपी में मिला ये संदिग्ध नरकंकाल!
शुरुआती जांच में हत्या के बाद शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
तस्वीरें: किसका है यूपी में मिला ये संदिग्ध नरकंकाल!
इस नरकंकाल की खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी के अलावा दूसरे सभी अंग गल चुके हैं। कंकाल की बेल्ट लगी हुई जींस भी यहां बरामद हुई।
तस्वीरें: किसका है यूपी में मिला ये संदिग्ध नरकंकाल!
पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।
तस्वीरें: किसका है यूपी में मिला ये संदिग्ध नरकंकाल!
शनिवार शाम को मकान के सामने खेल रहे बच्चों की बॉल इस भवन में चली गई। अपनी बाल लेने के लिए बच्चे जब यहां आए तो इस नरकंकाल को देखकर चौंक गए।
तस्वीरें: किसका है यूपी में मिला ये संदिग्ध नरकंकाल!
उसके बाद स्थानीय लोगों ने इस नरकंकाल की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जानकारी जुटाएगी।