फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: तहसील का लॉकर तोड़कर ले गए 1.15 करोड़ रुपये

Mon, 17 Oct 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
(सुल्तानपुर)। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने शुक्रवार रात कादीपुर तहसील की ट्रेजरी का डबल लॉक काटकर दो बोरों में रखे एक करोड़ 15 लाख रुपये उड़ा दिए। ट्रेजरी की सुरक्षा के लिए दो सिपाही तैनात थे, मगर उन्हें भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

2 of 5
रकम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस में अधिग्रहीत की गई भूमि के बैनामे में लगने वाले स्टांप पेपर के लिए रखी गई थी। डीआईजी ने इस मामले में प्रभारी कोतवाल कादीपुर अनिल सोनकर, सुरक्षा में तैनात सिपाही विशेष चंद्र राय और सर्वजीत ‌सिंह को निलंबित कर दिया है। नायब नाजिर शिला‌जीत दुबे ने केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुल्तानपुर में चोरी - फोटो : amar ujala
शिला‌जीत ने शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से एक करोड़ रुपये निकालकर कैशियर शिवकुमार पांडेय के सामने ट्रेजरी के डबल लॉक में दो बोरों में भरकर रखे थे। ट्रेजरी में बक्से में 15 लाख रुपये भी रखे थे।

4 of 5
देर रात चोरों ने लॉक तोड़कर पूरा पैसा लूट लिया। सुबह करीब साढ़े चार बजे गार्ड विशेषचंद्र ने वारदात की सूचना कोतवाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानकारी मिलने पर कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, डीएस एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, फॉरेंसिक व डॉग स्‍क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें