फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस कॉलेज की खूबसूरती का बॉलीवुड भी दीवाना, हो चुकी है कई फेमस फिल्मों की शूटिंग

Sat, 08 Dec 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लॉ मार्टीनियर कॉलेज - फोटो : amar ujala
लॉ मार्टीनियर कॉलेज का नाम देश के प्राचीनतम शिक्षण संस्थानों में शुमार है। क्लाउड मार्टिन ने इसे अपने रहने के लिए बनवाया था।। इसमें तुर्की और परशियन कारीगारी का बेजोड़ नमूना दिखता है। यहां इंग्लैंड से खास तौर से मंगवाए क्रिस्टल के झाड़ फानूस लगे थे। इसके अलावा शमां रोशन करने के स्टैंड ऐसे थे, जिनका अक्स शीशे में पढ़कर रोशनी बढ़ा देता था।
विज्ञापन

2 of 5
लॉ मार्टीनियर कॉलेज - फोटो : amar ujala
 मार्टिन के दोस्त जोहान भी उनके लिए संगमरमर का काफी सामान लेकर आए, जो यहां आज भी मौजूद है। इस इमारत की खूबसूरती का बॉलीबुड भी दीवाना है। कई फिल्मों की शूटिंग इस लाजवाब इमारत में हो चुकी है। पेश है इसके इतिहास से रूबरू कराती एक रिपोर्टः 
विज्ञापन

3 of 5
लॉ मार्टीनियर कॉलेज - फोटो : amar ujala
इतिहासकार रोशन तकी बताते हैं कि ला मार्टीनियर की बनावट की खासियत है कि यह मौसम की मार से बेअसर है। यहां बने खोखले टावर एयरकंडीशनर का काम करते हैं। जो गर्मी में तो तरावट देते हैं, लेकिन ठंडक में गर्मी का अहसास करवाते हैं। इस इमारत में कई सुरंगे हैं, जो शहर के अलग अलग इलाकों में खुलती है। 
 

4 of 5
लॉ मार्टीनियर कॉलेज - फोटो : amar ujala
मरने के बाद क्लाउड मार्टिन यहीं तहखाने में दफना दिए गए। उनका मकबरा यहां आज  भी है। इतिहासकार मानते है कि उनके मकबरे से निकलने वाले खुफिया रास्ते लाट की तरफ जाते हैं बताते हैं कि 1857 के गदर के बाद स्कूल में केवल यूरोपियन बच्चों को ही दाखिला दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉ मार्टीनियर कॉलेज - फोटो : amar ujala
 ला-मार्टीनियर कॉलेज की इमारत की भव्यता पर फिदा बॉलीवुड के निर्माता निदेशक यहां आने से गुरेज नहीं करते। 'शतरंज के खिलाड़ी', 'गदर एक प्रेमकथा', 'अनवर', 'ऑल्वेज कभी-कभी' जैसी कई मशहूर फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है। मुज्जफर अली ने अपनी फिल्म 'रक्स' की भी शूटिंग यहां की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें