मेरे लिए सबसे मुश्किल होता है खुद पर ध्यान दे पाना, फिर चाहे वो स्किन और चेहरे की देखभाल ही क्यों न हो। इन मामलों में मैं बहुत आलसी हूं, दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि मुझे लड़कियों वाले शौक बिल्कुल नहीं हैं। जब भी मुझे जरा सा वक्त मिलता है मैं गाड़ी उठाती हूं और घूमने निकल पड़ती हूं। मैं अपना 80 प्रतिशत खयाल सिर्फ हेल्दी डाइट को लेकर ही रखती हूं। मशहूर फिल्म अदाकारा माही गिल ने खुद से जुड़ीं तमाम जानकारियां साझा कीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
माही गिल
- फोटो : amar ujala
वो शुक्रवार को लखनऊ पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि मैं अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म के लिए फिलहाल बुलेट चलाना सीख रही हूं और बहुत एंजॉय कर रही हूं। उन्होंने कहा कि लखनऊ मुझे बहुत पसंद है। खासकर यहां की कुल्हड़ वाली चाय कभी नहीं भूलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
सितारे
- फोटो : amar ujala
योग से रहूता हूं फिट
फिल्म एक्टर अरुणोदय सिंह ने कहा कि मैं खुद को फिट रखने के लिए योग पर ज्यादा ध्यान देता हूं, जिम कम ही करता हूं। योग मुझे फिट रखने के साथ मन को भी ठंडा रखती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे कॉमन और सिंपल रोल के मुकाबले कॉम्प्लिकेटेड रोल ज्यादा पसंद हैं।
4 of 5
सितारे
- फोटो : amar ujala
दिल को छूता है लखनऊ का सुकून
एक्ट्रेस निधि सिंह ने कहा कि मेरे पिता डॉ. बीके सिंह लखनऊ में बड़े हुए और केजीएमयू से पढ़ाई की। उनसे हमेशा यहां की बातें सुनती रहती थी। यहां लोगों के चेहरे पर दिखने वाला सुकून मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।
वहीं एक्टर वरुण बडोला ने कहा। मेरे पिता यहीं जॉब करते थे। मैं तीन साल का था जब पहली बार लखनऊ आया था। मुझे सबसे ज्यादा पसंद पुराने लखनऊ की संकरी गलियां हैं।