फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh: मां को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी नर्स... वो घटना जिसके बाद करीब आए गए थे मुलायम और साधना

Mon, 10 Oct 2022 10:10 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
पत्नी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही थी। वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे। लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई।
विज्ञापन

3 of 4
साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
नर्स थीं साधना गुप्ता, की थी मुलायम की मां की सेवा
मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का साल 2003 में ही निधन हो गया था। उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को पत्नी का दर्जा दिया था। औरैया के विधूना कस्बा निवासी साधना गुप्ता एक अस्पताल में नर्स थीं। बताया जाता है कि उसी अस्पताल में सपा संरक्षक की मां भर्ती थीं। साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी की काफी सेवा की। उसी दौरान अस्पताल में एक घटना घटी।
विज्ञापन

4 of 4
पत्नी साधना गुप्ता, बेटे अखिलेश और दूसरी बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि एक दूसरी नर्स मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, जिसे साधना ने रोक दिया था। इसके बाद से ही वह मुलायम सिंह के नजदीक आईं और पार्टी की सदस्यता ली। इस बीच उनका विवाह फर्रुखाबाद में हो गया लेकिन कुछ समय बाद 1988 में वह पति का घर छोड़ कर औरैया आ गई। इसके बाद वह पार्टी में सक्रिय रहीं। वर्ष 2007 में एक हलफ नामे में भी मुलायम सिंह यादव ने इस बात का जिक्र किया कि साधना गुप्ता उनकी पत्नी और प्रतीक बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें