फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियों संग अंतरंग मिले व्यापारी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी चौंकी

Mon, 28 Dec 2020 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस ने गुरुवार रात दिल्ली और हरदोई की दो युवतियों के साथ दो कारोबारियों को देह व्यापार के आरोप में दबोचा है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कारोबारियों के नाम गाजियाबाद निवासी कमल महाजन और अमेठी का केतन जायसवाल है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
 

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापारी की सूचना आशा ज्योति केंद्र की प्रबंधक अर्चना को मिली थी। किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में सेंट जोजफ स्कूल के पास एक बंगले में युवतियों का लाया गया है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। 

 

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
वहां दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। अर्चना ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस बंगले से चारों पकड़े गए हैं, वह दिल्ली के एक कारोबारी का है। उक्त बंगले में काफी समय से रजनीश शर्मा किराये पर रह रहे हैं। पता चला है कि पकड़े गए कारोबारी रजनीश के ही परिचित हैं।
 

4 of 7
फाइल फोटो
विभूतिखंड पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
इससे पहले राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया था। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल थीं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी थी।

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इन में रविवार रात (19 दिसंबर) को पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
पुलिस ने युवतियों को वहां से मुक्त कराया। वहीं, होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पूनम नाम की महिला अपने साथियों संग युवतियों से जबरन गलत काम करवा रही थी। 
 
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
इस गिरोह में दीपक नाम का युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने पूनम व दीपक सहित अन्य बिचौलियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें