यूपी कई जिलों में मंगलवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला बुधवार के बाद गुरुवार को भी जारी रहा जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, जिलों में अलग-अलग जगह हुए जलभराव से लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।
पुरवइया के झोंकों के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी लोगों को भिगोती रही। बदले मौसम का असर पारे पर भी पड़ा। दो दिनों में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों बाद अधिकतम पारा 30 डिग्री के नीचे आया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 29.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी पूरे दिन बारिश जारी रह सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। तस्वीरों में देखें, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश के बाद का माहौल: