उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी और माफियाओं पर पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी। पुलिस की 48 टीमों ने लखनऊ के वीआईपी और पॉश इलाकों से लेकर घनी आबादी वाली बस्तियों में छापे मारे और 11 कुख्यात बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच प्रतिबंधित वायरलेस सेट, बम बनाने की सामग्री, रेलवे के ठेकों से संबंधित दस्तावेज और रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि लखनऊ में बाहुबली मुख्तार अंसारी, खूंखार खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब और शातिर बदमाश अन्नू त्रिपाठी के गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
3 of 7
बाबू सिंह के आवास से मिली पिस्टल
- फोटो : amar ujala
रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज बरामद
कैंट इलाके से सीरियल किलर भाइयों के गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया तो आलमबाग में मुख्तार के गुर्गे आसिफ खान के ठिकाने पर दबिश दी गई। यहीं पुलिस टीम ने कोलकाता में पकड़े गए रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया और उसके साथियों के घर पर भी छापा मारा। मौके से रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज मिले हैं, इन्हें जब्त कर लिया गया।
4 of 7
मुख्तार के ड्राइवर के घर पर दबिश
- फोटो : amar ujala
वजीरगंज में मुख्तार के लिए काम करने वाले शाहिद और कलीम के घर पर भी दबिश पड़ी। मगर दोनों नहीं मिले। आशियाना के शारदा नगर रजनीखंड में पुलिस ने मुख्तार के ड्राइवर गुड्डू शेख के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाना लाई है। गुड्डू के घर से कई रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बाबू सिंह के घर से बरामद पिस्टलें
- फोटो : amar ujala
सीरियल किलर भाइयों के साथी भी दबोचे गए
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम व सोहराब के साथी आकाश को भी पकड़ा है। इसके पास से बड़ी संख्या में थर्मोकोल के बड़े बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे मिले हैं। आकाश पहले खून की सप्लाई करता था। बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे उसके पास क्यों थे? इसकी जांच की जा रही है। सीरियल किलर भाइयों का ही साथी शहजादे कुरैशी भी गिरफ्तार किया गया है। उसने दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात की थी।
विज्ञापन
6 of 7
प्रदीप सिंह के घर से वायरलस सेट मिले
- फोटो : amar ujala
प्रदीप सिंह के फ्लैट से मिले वायरलेस सेट
डीसीपी पूर्वी चारू निगम की टीम ने ट्रांस गोमती क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह को विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बाबू सिंह कई साल से मुख्तार के लिए काम कर रहा था। बाहुबली मुख्तार के खास प्रदीप सिंह की तलाश में गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को मौके से एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच वायरलेस सेट और बैटरी जरूर मिलीं।
प्रदीप सिंह के फ्लैट में दबिश के लिए बंद कराए गेट
- फोटो : amar ujala
ये वायरलेस सेट आम जनता के उपयोग के लिए प्रतिबंधित हैं। ऐसे सेट और बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदीप सिंह के ठिकाने पर कैसे पहुंचे? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच पुलिस ने बाबू सिंह के अलीगंज स्थित घर पर छापा मारा तो वहां से दो पिस्टल और 24 खाली टिफिन बरामद हुए। पुलिस आयुक्त का कहना है कि बाबू सिंह के घर से बम बनाने के सामान भी मिले हैं।