फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुछ जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा, उमस से राहत पर जलभराव से मुश्किल, तस्वीरें

Thu, 24 Sep 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
यूपी कई जिलों में मंगलवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला बुधवार के बाद गुरुवार को भी जारी रहा जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, जिलों में अलग-अलग जगह हुए जलभराव से लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

पुरवइया के झोंकों के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी लोगों को भिगोती रही। बदले मौसम का असर पारे पर भी पड़ा। दो दिनों में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों बाद अधिकतम पारा 30 डिग्री के नीचे आया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 29.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी पूरे दिन बारिश जारी रह सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। तस्वीरों में देखें, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश के बाद का माहौल:
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों के सामने मुश्किलें पैदा कर दी है। कई इलाकों में तो लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। यह लखनऊ शहर के गोमती नगर विराट खंड का इलाका है जहां सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
ये लखनऊ के पुरनिया फ्लाईओवर के नजदीक का दृश्य हैं जहां सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर सेक्टर-9 की एक सड़क का हाल। हर साल बारिश में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन अभी तक इसका हल नहीं निकाल सका है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
यही हाल प्रदेश के अलग-अलग जिलों का है। बलरामपुर में पिछले 12 घंटे से बारिश हो रही है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिले में बुधवार देर शाम से शुरू हुई तेज बारिश ने आम जनजीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। एक तरफ जहां धान की फसल को सर्वाधिक नुकसान पहुंच रहा वहीं गन्ने आदि की फसल भी प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा संकट शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी को लेकर उत्पन्न हो गया है। कई मुख्य मार्गों पर पानी एकत्र हो गया है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के एक खेत में लगी धान की फसल का एक दृश्य।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के करौंदीकलां के परशरामपुर गांव में सरकारी नलकूप के दगा देने से अपनी फसल की आशा छोड़ चुके किसानों की लिए बारिश वरदान साबित हुई। पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल लहलहा उठी।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
हालांकि, कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के कारण फसल गिर गई जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में दो दिन से लगातार हो रही बरसात का खेती-किसानी पर मिला-जुला असर हुआ है। कई स्थानों पर धान की अगेती और गन्ना की फसल गिरने से नुकसान हुआ है, वहीं सिंचाई लायक धान की फसल को फायदा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें