फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त बारिश ने गर्मी से दी राहत, पानी से लबालब हुईं सड़कें, देखें तस्वीरें

Sun, 30 Jun 2019 01:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में रविवार तड़के हुई जबरदस्त बारिश से लखनऊ व आसपास के जिलों का मौसम बदल गया है और लोगों को भयंकर गर्मी व उमस से राहत मिली है।

बारिश से शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। आपको बता दें कि मौसम विज्ञानियों ने एक जुलाई से पहले जबरदस्त बारिश के संकेत दिए थे।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार शाम को बताया कि गर्म पछुआ हवाओं के जोर से इधर तपन संग तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अब सोमवार-मंगलवार से मौसम राहत देने के मूड में है। लोगों को मानसूनी बारिश में भीगने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
रविवार को बारिश के बाद पानी से लबालब भरीं सड़कें। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि बीती 24 जून को लखनऊ पहुंचने के बाद से सुस्त चल रही मानसूनी गतिविधियों में रविवार से तेजी आने जा रही है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले चक्रवातीय दबाव के क्षेत्र के चलते वायुमंडल को नमी मिलनी शुरू हो जायेगी।
विज्ञापन

3 of 5
रविवार को हुई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हुआ। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया था कि सोमवार तक बादलों की आवाजाही बौछारों का क्रम प्रदेश में दस्तक देगा, तापमान कम दर्ज होगा। कुछेक जगह ठीक-ठाक बारिश के आसार हैं। मंगलवार से राजधानी लखनऊ समेत आसपास केइलाकों में गरज-चमक केसाथ धीमी तेज बारिश हो सकती है। लेकिन तेज झमाझम बारिश के लिये 5-7 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उधर, शनिवार को लगातार पांचवे दिन भी गर्म पछुआ हवाओं के झोंको केचलते तपन भरी गमी केतेवर जारी रहे तो शहरी उमस भरी गर्मी में दिन भर तपते रहे। दिन का अधिकतम तापमान पांचवे दिन बढ़ते हुये 42.5 जा पहुंचा। ये सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 29.7 डिग्री दर्ज हुआ। (शहर के टेढ़ी पुलिया इलाके में भरा पानी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala
इस तरह लगातार बढ़ता गया तापमान
तारीख         अधिकतम
29 जून         42.5
28 जून         42.0
27 जून         41.2
26 जून         39.1
25 जून         38.6

(तस्वीर में देखें, बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें