फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनी की लोकेशन पर अब बिग बी का कब्जा, वकील को लेकर पहुंचे

Sat, 29 Jun 2019 04:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुराने लखनऊ में चल रही शूजीत सरकार निर्देशित अमिताभ बच्चन अभिनीत मूवी की शूटिंग में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की पुरानी दोस्ती का कलेवर भी संयोगवश नजर आ रहा है। 2018 में शहर की जिन लोकेशन पर रजनीकांत ने अपनी मूवी की शूटिंग की थी, उन्हीं लोकेशन पर इन दिनों फिल्म में मिर्जा बने अमिताभ बच्चन घूमते-फिरते शूट कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी रजनीकांत की शूट की गई एक-दो लोकेशन पर शूटिंग की तैयारी है।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन
पिछले साल रजनीकांत ने अपनी फिल्म के लिए रूमी गेट, नींबू पार्क चौराहा होते हुए एक पुराने स्कूटर पर सवार होकर घंटाघर के सामने की दुकानों से गुजरते हुए मोहल्ले में जाने के शॉट दिए थे। उसी लोकेशन पर फिल्म में मिर्जा का किरदार निभा रहे अमिताभ भी कई शूट कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन
इसके अलावा इमामबाड़े पर ठेले से खाने का सामान खरीदना, रूमी गेट पर टूटी चप्पल ठीक कराने के दृश्य भी फिल्मा चुके हैं। वहीं, घंटाघर, छोटा इमामबाड़ा, सतखंडा के सामने की लोकेशन पर भी शूटिंग की जा चुकी है। यूनिट क्रू सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में लालबाग और डालीगंज स्थित लल्लूमल घाट की लोकेशन पर भी शूटिंग की तैयारी है। यहां भी रजनीकांत ने अपनी फिल्म के लिए कई शूट दिए थे।

4 of 7
अमिताभ बच्चन
छह घंटों में बनकर तैयार होती है बिग बी की नाक
फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा चर्चित बिग बी की नाक है, जिससे बनने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। शहर के एक होटल में ठहरी एक ऑस्ट्रेलियाई मेकअप आर्टिस्ट इसे सिलिकॉन समेत कई वस्तुओं से एक दिन पहले ही सांचे में ढालकर बनाना शुरू कर देती है।
विज्ञापन

5 of 7
अमिताभ बच्चन
मिर्जा के किरदार में बिग बी को लगने वाले करीब 100 मिनट से भी अधिक समय में उन्हें वो सांचे में ढलकर बनी हुई नाक पहनाई जाती है। एक शूट के बाद मेकअप के उतरते ही वो नाक बेकार हो जाती है। अगले शूट के लिए फिर नई नाक तैयार होती है।
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन
कोर्ट कचहरी और वकील को ले आए बच्चन
महमूदाबाद हाउस में शुक्रवार को हुई इनडोर शूटिंग में अमिताभ बच्चन के साथ शहर के सीनियर आर्टिस्ट के साथ दिन भर शूट चले। शूटिंग के दौरान मिर्जा बने अमिताभ अपनी बेगम के परिवार वालों के साथ संवादों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
उनके साथ वकील भी था, जो बेगम के परिजनों से कागजी दस्तखत को लेकर बहस करते रहे। यूनिट क्रू सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान तमाम फिल्मों, टीवी सीरियल में काम कर चुके शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी कलाकार नवाब मसूद अब्दुल्ला, शहर की एक महिला पत्रकार, कई बच्चे और युवा भी उनसे मुखातिब हुए, जिसे महमूदाबाद हाउस के कमरों, आंगन में संवादों के साथ शूट किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें