फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट में होगा बदलाव, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Tue, 10 Jul 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी में बहुत जल्द प्रवेश के लिए फोर लेन तो निकास के लिए फाइव लेन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : डेमो
दोनों द्वारों के चौड़ीकरण पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की भी मुहर लग गई है। वाहनों का प्रवेश वीआईपी रोड से ही होगा वहीं निकासी कॉमर्शियल व वीआईपी रोड, दोनों से हो सकेगी। एयरपोर्ट पर अगर आपको फ्लाइट पकड़ने के लिए जाना है तो काफी पहले घर से निकलना पड़ता है। इसकी वजह हैं शहर के मुख्य मार्ग और एयरपोर्ट जाने वाली सड़कों पर लगने वाला जाम है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेमो
कई बार स्थिति यह होती है कि पैसेंजरों को अपनी कार, कैब व ऑटो मुख्य सड़क पर ही छोड़कर पैदल एयरपोर्ट टर्मिनल तक आना पड़ता था। इसकी शिकायतें एयरपोर्ट प्रशासन से होती रही हैं। वहीं पैसेंजरों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सड़कों के चौड़ीकरण का ब्लूप्रिंट तैयार कर उसका प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेजा गया था।

4 of 8
- फोटो : डेमो
जिस पर अनुमति मिल गई है। इससे सड़कों के चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ताकि एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को राहत हो सके। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : डेमो
सीधे एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट तक पहुंच सकेंगे यात्री
अभी अमौसी एयरपोर्ट पर प्रवेश वीआईपी रोड की ओर से होता है, जबकि निकासी कॉमर्शियल रोड से होती है। लेकिन ब्लूप्रिंट के अनुसार, निकासी की सुविधा वीआईपी रोड की ओर भी होगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी तिराहे की ओर से पैसेंजरों को एंट्री करनी होगी। यह रोड आगे बढ़ने पर सामुदायिक केंद्र के सामने बनने वाले फ्लाईओवर से जुड़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
इससे पैसेंजर सीधे एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट तक पहुंच जाएंगे। यहां टिकटिंग वगैरह के बाद उन्हें सीधे फ्लाइट तक एरोब्रिजों से ले जाया जा सकेगा। यह सड़क फोरलेन होगी, जिससे वाहनों की आवाजाही में असुविधा नहीं होगी। जबकि निकासी के लिए यात्रियों को दो रूट मिलेंगे। वीआईपी तिराहे पर जहां फोरलेन रोड एंट्री के होगी, वहीं तीन लेन सड़क पैसेंजरों को एयरपोर्ट से बाहर ले जाने के लिए बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त्त कॉमर्शियल एयरपोर्ट तिराहे से तीन लेन निकासी के लिए होगी।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : डेमो
शहीद पथ से एयरपोर्ट तक 800 मीटर एलिवेटेड रोड
शहीद पथ से एयरपोर्ट की ओर आने वाले यात्रियों को जाम की समस्या न हो, इसके लिए एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जो सीधे एयरपोर्ट से जुड़ेगी। यह अतिरिक्त एप्रोच रोड 220.94 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी। यह फोरलेन एलिवेटेड रोड बिजनौर अंडरपास से एयरपोर्ट तक होगी, जिसकी लंबाई करीब 800 मीटर होगी। इस एप्रोच रोड के बन जाने से यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
‘अमौसी एयरपोर्ट पर जाम से पैसेंजरों को राहत दिलाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसमें एंट्री रोड फोर लेन की होगी। जबकि एग्जिट फाइव लेन का होगा। इससे व्यवस्थाएं काफी बेहतर हो जाएंगी।’ - संजय नारायण, विशेष कार्याधिकारी, अमौसी एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें