बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में एक किसान के खेत में टीले की खुदाई के दौरान निकली पांच बंदूक की नाल व दो जंक लगी तलवार देख हड़कंप मच गया। दूर-दूर से लोग इसको देखने के लिए आने लगे।
विज्ञापन
2 of 5
खेत में मिलीं जंक लगी तलवारें
- फोटो : amar ujala
सतरिख थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौकी अंतर्गत शेखपुर गांव के किसान सालिकराम यादव मंगलवार को अपने खेत में टीले की खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान मिट्टी के नीचे दबी जंग लगी पांच बंदूक की नाल व दो जंक लगी बड़ी बड़ी तलवारों को देखकर किसान हैरान रह गया
विज्ञापन
3 of 5
यहीं मिला था सामान
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने इनको पहले ग्राम प्रधान रामकुमार वर्मा के यहां रखवा दिया। बाद में अपने पास रख लिया।
4 of 5
खेत में मिलीं जंक लगी तलवारें
- फोटो : amar ujala
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस जगह पर पहले कोई गांव बसा था। यदि पुरातत्व विभाग इसकी खुदाई करवाये तो इसमें कुछ और चीजें मिलने की संभावना है।