लखनऊ के एक और थाने पर चढ़ा भगवा रंग, मंदिर भी बनाया गया
Thu, 08 Feb 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
gomti nagar police station
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार के भगवा समीकरण में लखनऊ का एक और थाना शामिल हो गया है। कैसरबाग कोतवाली के बाद अब गोमतीनगर थाने पर भी भगवा रंग चढ़ाया जा रहा है।
bhagwa
लखनऊ के सबसे पॉश और रिहाइशी इलाके गोमती नगर थाने में नए मंदिर के निर्माण के साथ ही उसके भगवाकरण का भी काम शुरू हो गया है।
bhagwa
- फोटो : amar ujala
इससे पहले लखनऊ के शास्त्री भवन के साथ-साथ हज हाउस तक की दीवारों पर भगवा रंग चढ़ाया जा चुका है।
bhagwa
- फोटो : amar ujala
हालांकि, हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ाने के बाद विपक्षी दलों और उलेमाओं ने ऐतराज जताया था। जिस पर अगले ही दिन फिर से दीवारों पर सफेद रंग चढ़ा दिया गया था।
bhagwa
वहीं, प्रदेश के कई अन्य जिलों में सार्वजनिक शौचालयों की बाहरी दीवारों पर भी लोगों ने भगवा रंग से पुताई करा दी है।