फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मीरा' को है आदर्श वर की तलाश, लेकिन उनकी ये शर्त मानने वाला ही बनेगा हमसफर

Thu, 08 Feb 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : demo
मीरा को तलाश है आदर्श वर की। लेकिन, उनकी कुछ शर्तें भी हैं। ये शर्तें क्या हैं, ये जानने के लिए पहले मीरा के बारे में जानना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
kaleerein - फोटो : amar ujala
दरअसल, मीरा उस लड़की का नाम है जो धारावाहिक ‘कलीरें’ में अहम भूमिका में नजर आएगी। ‘कलीरें’ एक ऐसे आदर्श वर की तलाश की कहानी है जो दुल्हन को अपने हिसाब से न बदलकर उसी रूप में स्वीकार करे जैसी वह है।
विज्ञापन

3 of 6
kaleerein - फोटो : amar ujala
यह कहना है अभिनेत्री अदिति शर्मा का जो साथी एक्टर अर्जित तनेजा के साथ अपने नए शो के प्रमोशन के लिए बुधवार को शहर में थीं।

4 of 6
kaleerein - फोटो : amar ujala
अदिति ने कहा मैं मीरा के किरदार में हूं, जो मस्त और आजाद ख्यालों वाली लड़की है। वह चाहती है कि उससे शादी करने वाला उसे उसी रूप में स्वीकार करे जैसी वह है। उन्होंने कहा वह पहली बार लखनऊ आई हैं। यहां के बारे में खासकर चिकन की कुर्ती के बारे में बहुत सुना है। कहा, वह इनकी शॉपिंग करना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kaleerein - फोटो : demo
शो के लिए सीखी कबड्डी
अदिति ने कहा, यह मेरा पहला शो है। इससे पहले उन्होंने गुरु रंधावा के साथ पंजाबी सांग गीत व विज्ञापनों में काम किया है। बताया कि किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने कबड्डी भी सीखी। उन्होंने बताया कि मां ने उनका साथ दिया। जब वह दिल्ली से आईं तो परिवार भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गया। उन्होंने बताया कई फिल्मों और सीरियल के ऑफर आए। लेकिन अभी उनका फोकस इसी सीरियल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kaleerein - फोटो : amar ujala
कबाब के शौकीन अर्जित, रणवीर के दीवाने
मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले और रियलिटी शो से सबके दिलों पर राज करने वाले अर्जित ने बताया कि वह विवान के किरदार में हैं, जो एनआरआई है। बताया कि पंजाब के रहने वाले विवान को जीवनसाथी से कुछ उम्मीदें हैं। बताया कि उन्हें फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन अभी जल्दी नहीं है। कहा, अच्छा किरदार मिला तो जरूर करूंगा। आज टीवी सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। बड़े से बड़ा एक्टर भी इस ओर रुख कर रहा है। अर्जित ने कहा अभिनेताओं में रणवीर कपूर और निर्देशकों में इम्तियाज और संजय लीला भंसाली फेवरेट हैं। अर्जित ने बताया वह पांच साल पहले भी लखनऊ आए थे। अब काफी बदलाव आ गया है। उन्हें टुंडे के कबाब पसंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें