फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने होने वाले पति से बातचीत के बाद युवती ने मौत को लगाया गले

Fri, 01 Jun 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ के कैसरबाग घसियारी मंडी में बृहस्पतिवार सुबह प्रियंका उर्फ दीपा (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : डेमो
20 दिन बाद प्रियंका की शादी थी। परिवारीजनों ने होने वाले ससुरालीजनों पर फोन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर काल डिटेल्स खंगाली जा रही है। परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

4 of 7
- फोटो : डेमो
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, घसियारी मंडी निवासी किराना व्यवसायी अतुल कुमार गुप्ता ने बेटी प्रियंका उर्फ दीपा का विवाह सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे में तय किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : डेमो
बृहस्पतिवार सुबह कमलेश ने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिला तो रोशनदान से झांका तो प्रियंका का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : डेमो
अतुल ने बताया कि पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। प्रियंका बुधवार शाम अपनी मां के साथ खरीददारी करने के लिए बाजार गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : डेमो
यह बात समझ नहीं आ रही है। पिता के मुताबिक प्रियंका ने मोबाइल पर देर रात अपने होने वाले पति से बातचीत की थी। इसके बाद ही यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें