लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में एक लड़की ने शोहदे को सरेआम जमकर पीटा। इतनी ही नहीं शोहदे को सबक सिखाने के लिए सहेलियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर भी वाट्सएप पर सर्कुलेट कर दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: लड़की ने शोहदे को पीटा और सहेलियों ने बनाया वीडियो
2 of 4
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार रात छोटी बहन संग छत पर सो रही थी। देर रात बहन नीचे चली गई। उसे अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाला धीरेंद्र दीक्षित बाउंड्री फांदकर छत पर आ गया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर धीरेंद्र भाग निकला।
विज्ञापन
तस्वीरें: लड़की ने शोहदे को पीटा और सहेलियों ने बनाया वीडियो
3 of 4
शनिवार को दोबारा उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगा। इसके बाद किशोरी ने रेड ब्रिगेड की ऊषा विश्वकर्मा से संपर्क किया। रेड ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर किशोरी ने शोहदे को मोहल्ले में ही दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
तस्वीरें: लड़की ने शोहदे को पीटा और सहेलियों ने बनाया वीडियो
4 of 4
किशोरी जब आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने लगी। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर टरकाने की कोशिश की। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गई। इसके बाद मजबूरी में एसओ मड़ियांव संतोष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज की।