नौकरी मांगने के लिए सीएम आवास का घेराव करने जा रहे सिपाही व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2013 में मेडिकल पास अभ्यर्थियों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर भड़के चार अभ्यर्थियों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
खाया जहर
2 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
अभ्यर्थी शनिवार सुबह सीएम आवास घेरने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास रोक लिया।
विज्ञापन
खाया जहर
3 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मौके पर पहुंचे एसीएम ने सीएम से उनकी मुलाकात कराने से भी मना कर दिया। इस पर भड़के चार अभ्यर्थियों ने जहर खा लिया। अभ्यर्थियों के जहर खाने की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
खाया जहर
4 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
फौरन उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
खाया जहर
5 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
वहां इमरजेंसी के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी तरह अफसरों ने सोमवार को सीएम से उनकी मुलाकात का आश्वासन देकर उन्हें वहां से हटाया।
विज्ञापन
खाया जहर
6 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
जैसे ही अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी उसके साथी उसे लेकर अस्पताल की तरफ भागे।
विज्ञापन
खाया जहर
7 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
एक अभ्यर्थी ने सुसाइट नोट भी लिखा और इसका जिम्मेदार एसीएम व घटनास्थल पर मौजूद सीओ को बनाया।
खाया जहर
8 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
साथी अभ्यर्थियों में से चार के जहर खा लेने से अन्य साथी परेशान हो गए और रोने लगे।
खाया जहर
9 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि रक्षक ट्रस्ट कल्याण पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन आरक्षी व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती पर समायोजन को अभ्यर्थी एक फरवरी से लक्ष्मण मेला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। (अभ्यर्थी को लेकर अस्पताल की ओर जाते हुए लड़के।)
खाया जहर
10 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
एसीएम के आश्वासन के बाद भी सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। शनिवार सुबह अभ्यर्थियों ने सीएम आवास की ओर कूच कर दिया, मगर पुलिस ने उनको गांधी प्रतिमा पर रोक लिया। (एक साथ चार के जहर खाने से हड़कंप मच गया।)
खाया जहर
11 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंचे एसीएम ने भी अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने से मना कर दिया। इससे भड़के चार अभ्यर्थियों बाराबंकी निवासी आलोक कुमार यादव, कानपुर देहात निवासी सुमित, हाथरस निवासी संतोष कुमार व बरेली निवासी बृजेश कुमार ने वहीं पुलिस के सामने जहर खा लिया।
खाया जहर
12 of 13
खाया जहर
- फोटो : amar ujala
उनकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने चारों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से खफा अभ्यर्थी इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी करने लगे। फौरन आरएफ व आसपास थानों की फोर्स बुला ली गई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने सोमवार को सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
पुलिसकर्मियों के पैर से लिपटकर रोए अभ्यर्थी
चार साथियों के जहर खाने से परेशान अभ्यर्थी समझ नहीं पा रहे थे कि वे क्या करें। कुछ तो इमरजेंसी के बाहर पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगे। इस पर हड़बड़ाए पुलिसकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे।