यूपी के सीएम अखिलेश यादव को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से सम्मानित किया गया। क्या आप जानते हैं क्यों? जानने के लिए देखें यहां...
विज्ञापन
2 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
विश्व गौरैया दिवस के मौके पर सीएम अखिलेश को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें सबसे ज्यादा ‘बर्ड वॉचिंग’ के लिए मिला।
विज्ञापन
3 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
गौरैया दिवस के मौके पर सीएम अखिलेश ने लामार्टिनियर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गौरैया से संबंधित पुस्तक व फिल्म (सीडी) का विमोचन भी किया गया। गौरैया से ही संबंधित फर्स्ट डे स्टैंप कवर का अनावरण भी किया।
4 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि सीएम अखिलेश ने बीते दिसंबर आगरा में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का भी उद्घाटन किया था। इस फेस्टिवल के पीछे उनका मकसद उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन’ के तौर पर स्थापित करना था।
विज्ञापन
5 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
सीएम अखिलेश का मानना है कि टीवी और वाट्सएप पर लगे रहने में उतनी खुशी नहीं मिलती जितनी चिड़ियों को देखकर मिलती है।
विज्ञापन
6 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि जिन युवाओं ने मैंने प्यार किया फिल्म देखी है वे तो पक्षियों का महत्व अच्छे से जानते होंगे।
विज्ञापन
7 of 8
गौरैया दिवस पर मिला सम्मान
- फोटो : CM Facebook wall
बीते साल गौरैया दिवस पर अखिलेश ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिलकर अपने आवास पर गौरैया घर भी बनाया था और इसकी तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा की थी।
फोटोग्राफी में भी माहिर अखिलेश
- फोटो : CM Facbook Wall
इसके अलावा कई बार सीएम का पक्षियों के प्रति लगाव उनके फेसबुक पेज पर ही देखा गया। उन्होंने ये तस्वीर खींचकर फेसबुक पर अपलोड की और उसके साथ कैप्शन लिखा था नए मेहमान का स्वागत है।