फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: खेल रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

Tue, 15 Aug 2017 02:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटरिया थाना इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने चार बच्चों को रौंद दिया। जिससे चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी सिधौली भागे। रास्ते में बच्चों ने दम तोड़ दिया। सभी बच्चे हाइवे पर बने अंबेडकर पार्क के समीप खेल रहे थे। इस हादसे के बाद कार ने चार बकरियों को कुचल दिया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और वहीं पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी शांत हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इससे तकरीबन करीब आधा घंटे तक हाइवे जाम रहा। उधर, पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर निवासी श्रवण कुमार का पुत्र राजवीर(11), अनिल कुमार का पुत्र नीरज (13), राकेश कुमार की पुत्र जानसी(11),  मोती लाल का पुत्र विकास (15) गांव के निकट मौजूद अंबेडकर पार्क के करीब खेल रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने चारों बच्चों को रौंद दिया। इससे चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 4
परिवार के सदस्य घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली के लिए भागे। रास्ते में बच्चों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एकत्रित नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ दिल्ली राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी परिवार को मुआवजा देने व वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
सूचना पर अटरिया व सिधौली कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराते हुए बताया कि पुलिस ने चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। बच्चों को टक्कर मारने के बाद कार ने चार बकरियों को भी कुचल दिया। जिससे चार बकरियां भी मारी गईं। प्रदर्शन के चलते लखनऊ दिल्ली हाइवे पर करीब आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें