उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्व विधायक के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को मामूली विवाद के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के वक्त घर में पत्नी व बेटा मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामूली बात पर पत्नी से विवाद के बाद पूर्व विधायक स्व. शेषनारायण शुक्ला के पुत्र श्रवण कुमार उर्फ संजय शुक्ला (53) ने गुरुवार को शहर स्थित आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी थी।
विज्ञापन
2 of 5
रोती बिलखती मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
उनकी पिस्टल को पुलिस ने मौके से कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में परिवार के अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह घटना शहर के मोहल्ला मुंशीगंज स्थित श्रवण के घर में हुई। मूलरूप से ग्राम दनापुर शुक्ल थाना रामनगर निवासी श्रवण के पिता स्व. शेषनारायण शुक्ला वर्ष 1969 से 1974 तक विधायक रहे।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
श्रवण शहर स्थित घर में पत्नी सुमन व बेटे अनमोल के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक पत्नी सुमन व बेटे ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब श्रवण का पत्नी सुमन से विवाद हुआ था। विवाद की वजह केबल टीवी प्रसारण को लेकर हुआ। दो दिन पहले केबल कनेक्शन कट गया था।
4 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कनेक्शन तो जुड़ गया लेकिन बृहस्पतिवार तक नेटवर्क नहीं शुरू हुआ। इसी बात को लेकर श्रवण का पत्नी से विवाद होने लगा। बहस के बीच श्रवण ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी में गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी आरएस गौतम व सीओ सिटी सीमा यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन के बाद पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग जमा हो गए।