लखनऊ में मंगलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे दुनियाभर के ट्रेवल राइटर्स ने बताया कि उन्हें यूपी में क्या पसंद है और क्या हैं समस्याएं।
विज्ञापन
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
2 of 8
मंगलवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में ट्रेवल राइटर्स कॉन्क्लेव ‘हेरिटेज आर्क ऑफ उत्तर प्रदेश : आगरा, लखनऊ, वाराणसी’ विषयक सेमिनार में वक्ताओं ने रखे। उद्घाटन में सीएम अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में कई शहर ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे हुए हैं।
विज्ञापन
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
3 of 8
कॉन्क्लेव में चीन, कोरिया, अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों से करीब 70 ट्रेवल राइटर मौजूद रहे। सुबह विचार-विमर्श के बाद शाम को ट्रेवल राइटरों को जनेश्वर मिश्र पार्क का वॉक कराया गया, जहां ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम भी हुआ।
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
4 of 8
विदेशी टूरिस्टों को पेश आने वाली समस्याओं व सहूलियतों पर चर्चा हुई। इसके बाद शाम को होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें राइटरों ने अवध की संस्कृति व लोककलाओं का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
5 of 8
जर्मनी के म्यूनिख से आईं एलेक्जेंड्रा लैटक ने कहा,आठवीं बार इंडिया आई हूं। तमाम प्रदेश घूमे, लेकिन जो बात बनारस में है, वह कहीं और नहीं है। यहां की सनातनी परंपराओं और अध्यात्म के लिए खिंची चली आती हूं। हर बात कुछ ऐसा सीखकर जाती हूं, जो मेरे मन में ठहराव व शांति पैदा करती है। इस बार लौटकर बनारस की एक नई तस्वीर अपने ब्लॉग पर शब्दों से बनाऊंगी।
विज्ञापन
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
6 of 8
बीजिंग से आईं लोनली प्लेनेट मैग्जीन की एडिटर चेन जू का कहना है,यूं तो चीन और भारत के पर्यटन में तमाम समानताएं हैं। चीनी पर्यटकों को दिल्ली और आगरा से बहुत लगाव है। दिल्ली से आगरा फिर बनारस जरूर जाते हैं। लेकिन भिखारी पर्यटन के लिए एक बड़ी समस्या हैं। होटल से निकलिए भिखारी घेर लेते हैं। इमारत घूमने जाइए तो पैर पकड़ लेते हैं। विभाग को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
7 of 8
न्यूयॉर्क की ब्लॉगर चेन वोडावास्की ने कहा,सालभर से इंडिया के पर्यटन केंद्रों के बारे में ब्लॉग लिख रही हूं। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र सब घूमा, लेकिन यूपी में कुछ तो बात है। यहां का संगीत और स्वादिष्ट व्यंजन दिल को छू गए। इसलिए एक महीने यहां रहने और पर्यटन केंद्रों को घूमने का फैसला किया है। मुझे भारतीय शास्त्रीय संगीत बहुत पसंद आया, जिसे सीखने की ख्वाहिश है।
विदेशियों ने बताया उन्हें क्यों पसंद है यूपी, तस्वीरें
8 of 8
पोलैंड की ब्लॉगर मेरीटेक ने बताया,आगरा, लखनऊ और बनारस को आर्क के रूप में विकसित करने से पर्यटन को तो बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन पर्यटकों को सहूलियतें भी मिलनी चाहिए। अभी कनेक्टिविटी बड़ी समस्या है। दूसरे, बौद्घ सर्किट की स्थिति बेहतर नहीं है। इन क्षेत्रों पर आमूलचूल काम करने के बाद यूपी के पर्यटन को पंख लग जाएंगे।