फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी और राजधानी से भी महंगा होगा तेजस का खाना, कोटा व पास अमान्य

Sat, 24 Aug 2019 03:10 PM IST
Amulya Rastogi नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा जाने वाला खाना शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस से स्वादिष्ट होगा। हालांकि, इसके लिए भुगतान भी अधिक करना होगा। सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में सबसे महंगी कैटरिंग तेजस एक्सप्रेस की होगी। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी की माने तो चेयरकार में साढ़े तीन सौ रुपये से अधिक व एग्जीक्यूटिव में करीब चार सौ रुपये कैटरिंग शुल्क वसूला जाएगा। हालांकि, इस पर अभी मंथन चल रहा है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी अधिकारियों के बीच ट्रेन में कैटरिंग, किराये, मेंटेनेंस, ऑपरेशन, सेफ्टी-सिक्योरिटी पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार स्टेशन के बीच चलने वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड निजी ट्रेन तेजस रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ट्रेनों में शुमार है। सितम्बर से इसे पटरी पर लाने की तैयारी है। लखनऊ से सुबह चलकर यह ट्रेन दोपहर में दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों को नाश्ता दिया जाएगा। दिल्ली से ट्रेन शाम 4.30 बजे चलकर रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ऐसे में यात्रियों को शाम की चाय के साथ नाश्ता और रात का खाना परोसा जाएगा। इसमें स्थानीय खान-पान को शामिल करने पर विचार हो रहा है। खाने की गुणवत्ता बेहतर होगी, इसके लिए भुगतान अधिक करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
बता दें कि ट्रेन में फिलैक्सी फेयर लगेगा, जिसका किराया शताब्दी की तरह बढ़ेगा। इसमें यात्रियों को दिए जाने वाले न्यूजपेपर व पीने के पानी की बोतल की कीमत शामिल रहेगी। वहीं, डिनर में दस तरह के आइटम होंगे, जिसमें सूप, साइड डिश, मेन कोर्स, डाइजेस्टिव फूड (मट्ठा-छाछ वगैरह) व मिष्ठान प्रमुख होंगे। लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त कानपुर से खान-पान की सेवाएं मिल सकती हैं। वापसी में दिल्ली के बेस किचन से खाने का सामान आएगा। दीगर है कि शताब्दी में नींबू पानी, टी-कॉफी, ब्रेकफास्ट में दो ब्रेड, मक्खन, टोमेटो केचप, कटलेट, ऑमलेट वगैरह दिया जाता है।

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की तीसरी तेजस है यह ट्रेन
लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस तीसरी ट्रेन होगी। पहली तेजस एक्सप्रेस मुंबई से गोवा के बीच 24 मई, 2017 को शुरू हुई थी। यह 552 किमी की दूरी 8.30 घंटे में पूरी करती है। दूसरी तेजस चेन्नई एगमोर से मदुरई के बीच दो मार्च को शुरू हुई और यह 497 किमी की दूरी महज छह घंटे में पूरी करती है। ऐसे ही दिल्ली से चंडीगढ़ व अहमदाबाद से मुंबई के बीच भी जल्द तेजस शुरू होगी।

 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह है मेन्यू
जो तेजस एक्सप्रेस अभी चल रही हैं, उनमें ब्रेकफास्ट में टी-कॉफी, दूध के साथ कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड, फ्रूट जूस, फ्रेंच फाई, केक दिया जा रहा है। लंच-डिनर में सूप, साइड डिश, दाल-चावल, अचार, डाइजेस्टिव फूड, मिठाई दी जाती है। मेन्यू में वेज, नॉन वेज, दोनों है। साथ ही लोकल फूड को डिशेज में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह है कैटरिंग चार्जेस
                                     शताब्दी एक्सप्रेस    तेजस एक्सप्रेस     वंदे भारत      राजधानी एक्सप्रेस     
चेयरकार                             165                   364                308              200 (थर्ड एसी)     
एग्जीक्यूटिव क्लास                  185                  419                369              200 (सेकेंड एसी)
अनुभूति                               185                   -                     -                 245 (फर्स्ट एसी)
(नोट: किराया रुपये में। तेजस के आंकड़े मुम्बई-गोवा के बीच चलने वाली ट्रेन की कैटरिंग के हैं।)
विज्ञापन

7 of 9
तेजस एक्सप्रेस
तेजस को जांचने दिल्ली से आएगी टीम
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस के रैक को जांचने दिल्ली की टीम शुक्रवार को आएगी। हालांकि, इसके गुरुवार को आने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। ट्रेन का रैक काफी समय पहले ही लखनऊ आ चुका है और गोमतीनगर स्टेशन की न्यू वॉशिंग पिट पर खड़ा है। इसे से आईआरसीटीसी को हैंडओवर किया जाना है। ऐसे में रैक की गहन जांच को टीम आ रही है।

8 of 9
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
कोटा व पास अमान्य
तेजस में सभी तरह के कोटा एवं पास अमान्य रहेंगे। यहां तक रेलकर्मियों का ड्यूटी पास भी इसमें अमान्य रहेगा। ट्रेन शुरू होने से पूर्व ही आईआरसीटीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि तेजस में किसी भी तरह का कोटा मान्य नहीं होगा, जबकि अन्य ट्रेनों में विकलांग कोटा, सीनियर सिटीजन कोटा, वीआईपी कोटा आदि मान्य होते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
स्टेशन पर करंट काउंटर से खरीद सकेंगे टिकट
लखनऊ-दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का टिकट सिस्टम भी हवाई जहाज जैसा होगा। इसमें आप पहले से रिजर्वेशन कराने की बजाए सीधे स्टेशन पहुंचकर ‘तुरंत आओ, तुरंत टिकट पाओ’ की तर्ज पर करंट काउंटर से टिकट लेकर ट्रेन में बैठ सकेंगे। हालांकि, विमानों की तर्ज पर ही डायनामिक प्राइसिंग लागू होने से इस ट्रेन का सफर अन्य के मुकाबले थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। स्टेशनों पर करंट टिकट काउंटर खोलने की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी की ही होगी। (इनपुटः नई दिल्ली ब्यूरो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें