फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कहर बरपा रहीं नदियां, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे, तस्वीरें

Wed, 02 Aug 2017 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
बाढ़ - फोटो : amar ujala
नेपाल के पहाड़ों में भारी बारिश के चलते बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण अवध के कई जिलों में नदियों ने फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कई गांव बाहरी संपर्क से कट गए हैं।

सीतापुर के रेउसा में घाघरा के कहर से गुरगुचपुर के समीप पुलिया एक बार फिर बह गई। स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी दिक्कत हो रही है। (सीतापुर के रेउसा में बाढ़ के पानी से होकर स्कूलजाने को विवश हैं बच्चे।)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र में गूर्गूजपुर के पास पुलिया कट जाने से ग्रामीणों को खासा दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
बहराइच में घाघरा का जलस्‍तर खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है जिसके चलते महसी के साथ कैसरगंज तहसील क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

4 of 6
बहराइच के गिलौरा के रमनगरा गांव में राप्ती में समाया मुख्यमार्ग।
विज्ञापन

5 of 6
बाराबंकी में घाघरा का पानी आधा दर्जन गांवों में घुस गया है। अभी तक बाढ़ से जिले की लगभग दस हजार आबादी प्रभावित हुई है। लगभग तीन सौ परिवार बेघर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोंडा में घाघरा से बर्बादी मंगलवार को भी जारी रही। जिले में बाढ़ से अब तक 127 गांव प्रभावित हो चुके हैं। करनैलगंज में 15 ग्राम पंचायतें प्रभावित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें