लखनऊ में वजीरगंज इलाके में रविवार रात स्वास्थय भवन में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। इस आग को बुझाने में दमकल विभाग की पोल खुल गई।
विज्ञापन
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
2 of 9
स्वास्थ्य भवन में आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियों में पानी खत्म होने बाद वह पानी के लिए इधर-उधर भागती रही। फायर की गाड़ियां कोर्ट परिसर व होटल क्लार्क समेत आस पास जगह पर पानी के लिए दौड़ती रही।
विज्ञापन
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
3 of 9
इस दौरान आग और भी बेकाबू हो गई। वहीं फायर अफसरों का कहना था स्वास्थ्य भवन में पानी की समुचित व्यवस्था होती तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था।
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
4 of 9
आग वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय और चिकित्सा अनुभाग 4 डी में लगी,इससे जरूरी दस्तावेज व फाइलें राख हो गईं।
विज्ञापन
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
5 of 9
पुलिस के मुताबिक,रात करीब नौ बजे सुरक्षा गार्ड रवींद्र कुमार ने दूसरे तल पर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में धुआं और आग की लपटें उठती देखी।
विज्ञापन
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
6 of 9
आग लगने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के तमाम अफसर वहां पहुंच गए थे। अफसरों ने बताया रविवार को अवकाश होने से पूरी बिल्डिंग की लाइट मेन स्विच से कटी थी। इसके बाद भी कमरे में आग का लगना जांच का विषय है। अफसरों ने साजिश के तहत आग लगाए जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
7 of 9
स्वास्थ्य भवन के तीसरे तल पर आग लगने बाद वहां पर अंधेरा छाया हुआ था। दमकलकर्मी जैसे कमरे में दाखिल होकर पानी डालना शुरू किया तो वहां पर तारों में धमाके शुरू हो गए।
लखनऊ में भीषण आग,दमकल के पास नहीं था पानी
8 of 9
मौके पर दस गाड़ियां पहुंच गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से दोनों विभागों में रखी फाइलें व जरूरी दस्तावेज,एसी,पंखे,फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।