गोमतीनगर इलाके में अपट्रॉन बिल्डिंग के चौथे तल पर प्रदेश के मध्याह्न भोजन प्राधिकरण (मिड डे मील) के दफ्तर में सोमवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
2 of 10
धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल दस्ते को फोन किया। अग्निकांड में कंप्यूटर व महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट होने का अंदेशा के चलते पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
3 of 10
एसओ गोमतीनगर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि समतामूलक चौराहा के पास स्थित अपट्रॉन बिल्डिंग के चौथे तल से काला धुआं व लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। फन रिपब्लिक चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दमकल दस्ते को बुलाया गया।
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
4 of 10
चौथे तल पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के ऑफिस के हाल की फॉल्स सीलिंग जल रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने के अंदेशा के चलते बिल्डिंग की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
5 of 10
दरवाजा तोड़कर दमकल दस्ता ऑफिस में दाखिल हुआ। जलती हुई फॉल्स सीलिंग गिरने से फायरमैन धर्मेंद्र घायल हो गया। इस बीच मिड डे मील के अधिकारियों व कर्मचारियों को अग्निकांड की सूचना दी गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
6 of 10
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बुझाई जा सकी। बड़े हाल में अनेक कंप्यूटर व फाइलें रखी थीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
7 of 10
कुछ फाइलें जल गईं जबकि, आग बुझाने के लिए छोड़े गए पानी से तमाम दस्तावेज व कंप्यूटर नष्ट होने का अंदेशा है।
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
8 of 10
आग की जांच मिड डे मील के ऑफिस में अग्निकांड की पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, पिछले दिनों स्वास्थ्य भवन में महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट करने के लिए आग लगाए जाने का खुलासा हुआ था।
तस्वीरें: मिड डे मील के ऑफिस में भयंकर आग, फायरमैन घायल
9 of 10
मिड डे मील में भी घोटाले की शिकायतें आ रही थीं। जांच की जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है या स्वास्थ्य भवन की तर्ज पर सुबूत मिटाने के लिए आग लगाई गई।