संत कबीरनगर के फैजुल्लागंज में रुई की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को जमकर मशक्त करनी पड़ी। सोमवार रात करीब एक बजे लगी आग को फायर ब्रिगेड ने मंगलवार सुबह 06:30 बजे बुझाया। आग बुझाने में करीब छह घंटे का वक्त लगा। घनी आबादी के बीच बनी इस फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के कई घर प्रभावित हुए और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बस्ती के बीच से ये फैक्ट्री हटवाने के लिए पहले कई बार मांग की जा चुकी है।