फैजाबाद में मवई थाना के तकिया मजरे कुशहरी गांव मे मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे छप्परनुमा मकान मे ढिबरी से आग लग गई। ये ढिबरी रात में रोशनी के लिए जलाई गई थी। ढिबरी से घर धूं धूं कर जलने लगा। मकान में सो रहा बद्री प्रसाद निषाद (35) जिंदा जल गया। इसके अलावा गांव राम बरन निषाद की तीन बकरी व पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। गांव में सुंदर निषाद, बालजती देवी,मंगल पहलवान ,क्रांती देवी ,राम जस,रामराज,राम अभिलाख ,मोहन देई के मकानो का सारा सामान जलकर राख हो गया है।