लखनऊ की इस इमारत में कुछ घंटे मौत का लाइव मंजर दिखा। आग लगने से अफरा-तफरी मची। लोग लिफ्ट की तरफ भागे। लिफ्ट फुल थी और लोग हड़बड़ाहट में सीढ़ियों लगभग गिरते हुए नीचे उतर रहे थे।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
2 of 12
लखनऊ की इस बिल्डिंग में मौत का डर इस बिल्डिंग में लगातार लोगों के जेहन में रहा। अपार्टमेंट में भड़की आग ने कुछ घंटों के लिए लोगों की सांसे रोक दी। हालांकि इस आग से सिर्फ गृहस्थी का नुकसान हुआ किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
3 of 12
निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में मंगलवार शाम आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान अपार्टमेंट अंदर हुए एक धमाके ने सबके हाथ-पैर फुला दिए।
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
4 of 12
इस धमाके के बाद लोग फ्लैट छोड़कर बाहर निकल आए। लोगों को कुछ नहीं सूझ रहा था कि वह इस आग से कैसे पार पाएं।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
5 of 12
कमरे में लपटे उठती देख शोर मचाया तो पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोग आ गए। हालांकि, इसी बीच धमाके होने लगे। मदद करने आए लोग घबरा गए और चीख-पुकार मचाते हुए अपार्टमेंट से बाहर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
6 of 12
सीढ़ियों से गिरते-पड़ते भागी महिलाएं और बुजुर्ग दहशत में अपार्टमेंट के लोग बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की तरफ भागे। लिफ्ट फुल होने पर सब सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे। यहां भी धक्का-मुक्की होती रही। कुछ महिलाएं और बुजुर्ग सीढ़ियों पर गिर पड़े।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
7 of 12
सूचना पाकर हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन दमकल पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग से कोई मरा या घायल नहीं हुआ।
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
8 of 12
आग से इलाके में धुआं छा गया जिससे बचाव कार्य ठीक से नहीं हो सका। कुछ मिनट तक तो फायर ब्रिगेड की टीम यही नहीं पता लगा सकी कि किस फ्लैट में आग लगी है।
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
9 of 12
अपार्टमेंट के लोगों की मदद से फायर की टीम फ्लैट तक पहुंची और भीतर पानी फेंकने की जगह बनाई तब जाकर लपटें कुछ शांत हुईं।
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
10 of 12
यह आग डिप्टी एसपी राहुल मिठास के घर लगी थी। आग से उनके घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। परिवारीजनों ने लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई है। आग से तीन घंटे तक लोगों की सांसें अटकी रहीं।
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
11 of 12
आग लगने के बाद हुए धमाके पटाखों के माने जा रहे हैं। हालांकि, पंखुड़ी ने पटाखे होने की बात से इन्कार किया है। अग्निशमन यंत्र थे लेकिन कोई चलाना नहीं जानता था अपार्टमेंट में अग्निशमन यंत्र लगे थे लेकिन कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जो इनको इस्तेमाल करना जानता हो।
बिल्डिंग में आग, लिफ्ट फुल, सीढ़ियों पर गिरते-पड़ते लोग...
12 of 12
राहुल बागपत में तैनात हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी और बेटा कार्तिक अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट संख्या ई-12 में रहते हैं। पंखुड़ी का कहना है कि शाम करीब साढ़े चार बजे वे बेटे को पढ़ा रही थीं तभी दूसरे कमरे से धुआं उठता दिखा।