राजधानी लखनऊ के माल एवेन्‍यू स्थित आवास विकास परिषद के ऑफिस में भीषण आग लग गई, जिसमें ऑफिस का फर्नीचर व जरूरी फाइलें जलकर राख हो गईं। हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ। आवास विकास परिषद के दूसरे फ्लोर पर स्थित अकाउंट सेक्‍शन में आग लग गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से जलकर राख हुए कागजात। आग से जलीं फाइलें व ऑफिस।