न तन पर कपड़ा बचा न खाने को रोटी
हुलियामऊ गांव में आग लगने से जिन 70 परिवारों के घर जले है उन परिवारों के पास न तो तन ढकने के लिए कपड़े बचे है और न खाने को रोटी ऐसे में अब इन्हें जिला प्रशासन की मदद का ही इंतजार है। हालांकि, शाम को सरकारी मदद के तौर पर गांव की हर महिला को एक-एक साड़ी, पुरुषों को गमछा बच्चों को कपड़े देने के अलावा ग्रामीणों को तिरपाल व कंबल दिए गए हैं। खाने के लिए लाई, चना, पूड़ी, सब्जी व बिस्किट दिया गया है।