फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया सिंह के सिर सजा दिवाली डीवा का ताज, काजल दूसरे व आकांक्षा तीसरे नंबर पर

Sun, 04 Nov 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
फैशन शो
‘अमर उजाला’ और फैशन बिग बाजार की ओर से चल रहे ‘दिवाली डीवा’ कॉन्टेस्ट का ग्रांड फिनाले शनिवार को गोमतीनगर स्थित सिंगापुर मॉल में आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
फैशन शो
10 दिनों तक चले ऑडिशन में चयनित 15 प्रतिभागियों में से ‘दिवाली डीवा’ का खिताब प्रिया सिंह के नाम रहा। वहीं काजल इस्रानी दूसरे और आकांक्षा पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रिया सिंह को 15,000 रुपये नकद व 15,000 रुपये का फैशन बिग बाजार का गिफ्ट वाउचर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
फैशन शो
वहीं काजल इस्रानी को 10,000 रुपये नकद के साथ 10,000 का गिफ्ट वाउचर व आकांक्षा पांडेय को 5,000 रुपये नकद व 5,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर इनाम के तौर पर दिया गया।

4 of 6
फैशन शो
निर्णायक की भूमिका में मौजूद कोरियोग्राफर जगनूर अनेजा, मिसेज इंडिया गैलेक्सी-2018 सौम्या शर्मा व ब्यूटी एक्सपर्ट अनीता मिश्रा ने प्रतिभागियों को रैंप वॉक व बुद्धिमत्ता के आधार पर परख कर विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन

5 of 6
फैशन शो
फिनाले के तीन राउंड में से पहला राउंड वेस्टर्न ड्रेस में रैंप वॉक, दूसरा राउंड एथनिक वियर में रैंप वॉक और तीसरे राउंड में सवाल-जवाब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैशन शो
‘दिवाली डीवा’ के विभिन्न कॉलेजों और सोसाइटीज में ऑडिशन हुए, जिसमें 2500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से फिनाले के लिए कुल 15 युवतियों का चयन किया गया था। सामान्य पृष्ठभूमि से आईं इन युवतियों को लैक्मे एकेडमी इंदिरानगर के एक्सपर्ट्स ने ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें