फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर पढ़ें, योग दिवस पर हुईं ये पांच रोचक बातें

Mon, 22 Jun 2015 02:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
योग दिवस के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ योगमय हो गई। सुबह की पहली किरण के साथ तमाम पार्कों, मैदानों व स्कूलों में इस खास दिवस का जश्न प्राणायाम, अनुलोम-विलोम से लेकर विभिन्न आसन करते हुए बिताया।

विज्ञापन

जरूर पढ़ें, योग दिवस पर हुईं ये पांच रोचक बातें

2 of 6
20 हजार से अधिक साधकों ने एक साथ किया योग
पार्कों में चादर, योगा मैट बिछी दिखी तो लाउडस्पीकर पर बजते ओंकार मंत्रों संग सैकड़ों लोगों ने ताड़ासन, पद्मासन किया। योग अभ्यास का मुख्य आयोजन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ, जहां लगभग 20 हजार से अधिक साधकों ने एक साथ योग किया।
विज्ञापन

जरूर पढ़ें, योग दिवस पर हुईं ये पांच रोचक बातें

3 of 6
'योग डे' बन गया 'फन डे'
पतंजलि योग समिति के सभी चारों जोनों में 14 केंद्रों पर 38 योग प्रशिक्षकों ने योग अभ्यास करवाया। कई स्थानों पर योग के बाद साधकों ने छांछ, अंकुरित चने-मूंग दाल, फलों का पौष्टिक नाश्ते का लुत्फ उठाया। योग के बाद कई स्थानों पर योग दिवस को समर्पित हवन, योग परिचर्चाओं संग लोगों ने योग से फायदों पर सामूहिक चर्चा में शिरकत की। इससे 'योग डे' 'फन डे' जैसा लगा।

जरूर पढ़ें, योग दिवस पर हुईं ये पांच रोचक बातें

4 of 6
अंडर वाटर योग ने समां बांधा
शहर की सड़कों पर सुबह 9 बजे तक पहले ‘इंटरनेशनल योगा डे’ की रौनक बिखरी रही। चारबाग के बाल संग्रहालय मैदान में अनोखे किस्म के अंडर वाटर योग अभ्यास ने समां बांधा। ला-मार्टीनियर मैदान में एनसीसी कैडेट्स ने सधे हुए अंदाज में योगासनों की शृंखला जमाई तो देखने वाले टकटकी लगाए देखते ही रहे।
विज्ञापन

जरूर पढ़ें, योग दिवस पर हुईं ये पांच रोचक बातें

5 of 6
बाल संग्रहालय में अंडर वाटर योग अभ्यास
चारबाग बाल संग्रहालय परिसर के तरणताल में रविवार सुबह योग की तमाम क्रियाओं का प्रदर्शन पानी के भीतर हुआ। मुख्य योग प्रशिक्षक विजय कुमार पाल की देखरेख में यहां पानी में योग आसन हुए। शेखर शर्मा-अब्दुल्ला खान, अवधेश शुक्ला-यूजिन पाल ने पानी में पद्मासन लगाया, तुषार श्रीवास्तव ने श्वांसासन किया तो रमशा हुसैन, फातिमा जुबैर, दीप्ति श्रीवास्तव समेत कईयों ने पानी में तमाम आसन किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप्र ओलंपिक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की। प्रभारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिभागियों को 24 जून को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूर पढ़ें, योग दिवस पर हुईं ये पांच रोचक बातें

6 of 6
हवन संग महिलाओं ने किया योग
श्री रामलीला समिति महानगर और पतंजलि योग समिति लखनऊ उत्तर की ओर से रामलीला मैदान महानगर में योगाभ्यास में महिलाओं ने खूब हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दीप प्रज्ज्वलन के बाद विधायक आशुतोष टंडन, विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी की लखनऊ शाखा के संचालक दयानंद लाल की मौजूदगी में 100 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक दीपा श्रीवास्तव की देखरेख में ड्रेस कोड में आई अधिकतर महिलाओं और पुरुषों ने योग अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन हवन तथा शांति पाठ से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें