फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग को भव्य बनाने के लिए खाली कराई जा रहीं ये कॉलोनियां, अब ऐसा बनेगा रेलवे स्टेशन

Tue, 29 May 2018 12:36 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
डेमो - फोटो : डेमो
चारबाग रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन आरएलडीए को चार कॉलोनियां देने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
डेमो - फोटो : डेमो
इनमें आरपीएफ कॉलोनी, रेस्ट कैम्प कॉलोनी, कैश एंड पे कॉलोनी व गुड शेड कॉलोनी शामिल है। इन कॉलोनियों में 400 से ज्यादा क्वार्टर हैं, जिन्हें खाली करवाने का काम शुरू हो गया है। क्वार्टरों पर नोटिस चस्पा कर दी गई हैं। आरएलडीए इन कॉलोनियों का व्यावसायिक इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन

3 of 10
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : डेमो
दरअसल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व रेलमंत्री पीयूष गोयल ने चारबाग व गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। चारबाग में जहां 1,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, वहीं गोमतीनगर के विकास पर 1,910 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) व नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4 of 10
डेमो
सेल्फ सस्टेन फाइनेंसिंग मॉडल के आधार पर पुनर्निर्माण किया जाएगा। रेलवे अपनी जमीनें व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए आरएलडीए को देगा। इससे स्टेशनों के विकास पर होने वाला खर्च निकाला जा सकेगा। ये जमीनें 45 साल के लिए लीज मिलेंगी। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से चारबाग को आधुनिक बनाने के पहले चरण में चार रेलवे कॉलोनियों को खाली कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 10
डेमो
126 करोड़ से शुरू होगा निर्माण
एनबीसीसी के एजीएम बी. भट्टाचार्य ने बताया कि रेलवे से मिलने वाली कॉलोनियों की जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल होगा। इससे होने वाली कमाई स्टेशनों के विकास पर खर्च की जाएगी। चारबाग स्टेशन के विकास पर एनबीसी सात प्रतिशत सीड कैपिटल यानी 126 करोड़ रुपये शुरुआत में खर्च करेगी। इसके बाद जमीन से होने वाली कमाई स्टेशनों के विकास पर खर्च की जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : डेमो
पुनर्निर्माण में कम नहीं हैं चुनौतियां
स्टेशनों पर अंडरग्राउंड खोदाई से लेकर कॉन्कोर्स बनाने तक तमाम कठिनाइयों से जूझना होगा। इसके लिए आरएलडीए व एनबीसीसी ने कमर कस ली है। चूंकि, चारबाग में अंडरग्राउंड पार्किंग व रोड बननी है, जिसकी खोदाई के लिए जगह की तलाश टेढ़ी खीर है। दूसरे चारबाग व लखनऊ जंक्शन में ट्रेनों के संचालन के बीच कॉन्कोर्स को बनाना भी कठिन है।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : डेमो
ऐसे बनेगा चारबाग रेलवे स्टेशन 
चारबाग स्टेशन पर अंडरग्राउंड पार्किंग बनेगी। 358 मीटर लंबा व छह मीटर चौड़ा कॉन्कोर्स बनेगा, जो सीधे मेट्रो से जुड़ेगा। इस कॉरिडोर में बैठने की जगह, सिक्योरिटी चेक, टिकट काउंटर होगा। सैलून साइडिंग की ओर 200 मीटर लम्बा फुटओवरब्रिज बनाया जाएगा। ओपेन प्लाजा, सीढ़ियां, 12 एस्केलेटर, सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें, दो अंडरग्राउंड सब-वे, पैदल पथ, 11 नए रैम्प, दो नए कॉन्कोर्स बनेंगे, जिस पर शौचालय, प्रतीक्षालय, पॉलीक्लीनिक, एटीएम, फूड कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त आलमबाग की ओर सेकेंड एंट्री को भव्य रूप दिया जाएगा।

8 of 10
- फोटो : डेमो
बनेंगे फूड कोर्ट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 
रेलवे कॉलोनियां आरएलडीए व एनबीसीसी को दी जाएगी, जिनका कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जाएगा। इन जमीनों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व फूड कोर्ट वगैरह ही बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों से अच्छी कमाई हो सके। इससे चारबाग को आधुनिक बनाने में खर्च का रोड़ा न आए।

9 of 10
- फोटो : डेमो
तैयारियां पूरी, जमीन मिलने का इंतजार
चारबाग को भव्य रूप देने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से चार कॉलोनियां दी जा रही हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। बस, जमीन मिलने का इंतजार है। एक ओर चारबाग पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कॉलोनियों के व्यावसायिक इस्तेमाल का खाका तैयार कर लिया गया है। - राकेश गोयल, उपाध्यक्ष, आरएलडीए
 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : डेमो
कॉलोनियों में चस्पा करा दी हैं नोटिस
कैश एंड पे, रेस्ट कैम्प, आरपीएफ व गुड-शेड कॉलोनियों को खाली करवाने के लिए नोटिसें चस्पा करा दी गई हैं। जल्द ही ये कॉलोनियां खाली हो जाएंगी और इन्हें आरएलडीए व एनबीसीसी को हैंडओवर कर दिया जाएगा, ताकि चारबाग अपग्रेडेशन का काम जल्द शुरू हो सके। - सतीश कुमार, डीआरएम, उत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें