फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में गड़बड़ी पर विपक्ष हमलावर, गर्मी से ईवीएम की खराबी पर अखिलेश यादव ने ये किया ट्वीट

Tue, 29 May 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
कैराना व नूरपुर के उपचुनाव में बड़े स्तर पर ईवीएम की गड़बड़ी पर विपक्षी दल सुबह से ही आक्रामक रहे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निर्वाचन आयोग का ध्यान इस तरफ खींचा। कहा कि इस तरह तो लोकतंत्र की बुनियाद हिल जाएगी। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग दोहराई। ईवीएम में खराबी के विरोध में सपा व रालोद नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने गर्मी से ईवीएम के खराब होने पर अखिलेश ने ट्वीट कर जवाब दिया। अखिलेश ने लिखा कि आज कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण ईवीएम काम नहीं कर रही है। कल कहेंगे कि बारिश और ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है। कुछ लोग जनता को लाइन में खड़ा रखकर अपनी सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं। हम बैलेट पेपर से वोटिंग की मांग को एक बार फिर दोहराते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी आने की बात पर कहा कि उन्हें जानकारी करने पर पता चला कि ज्यादा गर्मी के कारण ऐसा हो सकता है। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही आनी शुरू हो गईं थी।
विज्ञापन

3 of 4
कैराना व नूरपुर से रालोद व सपा प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की। सवेरे सवा दस बजे सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर कैराना न नूरपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने आयोग से चुनाव रद्द कर मतदान की नई तारीख घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

4 of 4
सरकार के इशारे पर खराब की गई मशीनें
प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे की अगुवाई में एक डेलीगेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर बताया कि कैराना में रालोद और नूरपुर में सपा के प्रभाव वाले बूथों पर सवेरे 7.15 बजे से ही ईवीएम खराब होने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार के इशारे पर इतनी बड़ी संख्या में मशीनें खराब की गईं। उन्होंने मशीनों को ठीक कराने, ईवीएम खराब होने वाले पोलिंग बूथों पर चुनाव के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें