फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में रहस्यमयी विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

विज्ञापन
1 of 6
कानपुर के नौबस्ता इलाके में मंगलवार देर रात सुरेश पांडेय के घर पर जोरदार धमाका हुआ। छत का प्लास्टर नीचे गिर गया, दीवारें दरक गईं और लोहे की अलमारी का एक पल्ला व एक दरवाजा टूट कर गिर पड़ा। इस विस्फोट में घायल सुरेश की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर में रहस्यमयी व‌िस्फोट, एक की मौत, कई घायल

2 of 6
धमाके से सुरेश(40), उनकी पत्नी नीलू (36) व बेटा दीपक (10) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। करीब 60 प्रतिशत झुलस जाने की वजह से मां-बेटे को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल भेजा गया, जहां नीलू की मौत हो गई जबक‌ि दीपक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कानपुर में रहस्यमयी व‌िस्फोट, एक की मौत, कई घायल

3 of 6
गौरतलब यह है कि घर में न तो सिलेंडर फटा, न फ्रिज का कंप्रेशर और न ही टीवी का पिक्चर ट्यूब। ऐसे में विस्फोट किस चीज का है, इसकी छानबीन की जा रही है। धमाके के बाद घर की स्थिति को देखते हुए बारूद से विस्फोट को नकारा नहीं जा सकता।

कानपुर में रहस्यमयी व‌िस्फोट, एक की मौत, कई घायल

4 of 6
सुरेश पांडेय रिक्शा चालक है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी सोनम ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11 बजे बिजली आई। तब तक सभी लोग घर के बाहर बैठे थे। बिजली आने पर मां-पिता व भाई खाना खाने के लिए कमरे में गए। मां खाना गर्म कर रही थी, तभी एक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन

कानपुर में रहस्यमयी व‌िस्फोट, एक की मौत, कई घायल

5 of 6
आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इधर, सोनम ने बताया कि वह डरते हुए कमरे में पहुंची तो देखा आग लगी थी। मां व भाई ज्यादा झुलस गए और पिता को भी काफी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में रहस्यमयी व‌िस्फोट, एक की मौत, कई घायल

6 of 6
चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी राम नरेश सिंह ने सीज फायर सिलेंडर लेकर पहुंचे और आग बुझाई। तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर नौबस्ता पुलिस भी मौके पहुंची। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि सिलेंडर के रेग्यूलेटर में आग लगी। फोटोःओपी वाधवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें