फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भूमि पूजन में शामिल अतिथियों को भेंट किया जाएगा ये खास चांदी का सिक्का, देखें स्पेशल तस्वीरें

Tue, 04 Aug 2020 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाला भूमिपूजन व शिलान्यास आयोजन ऐतिहासिक होगा। राम मंदिर निर्माण की तैयारी में लगे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी इस आयोजन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

अतिथियों के लिए आयोजन को यादगार बनाने के लिए ट्रस्ट कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों को एक खास चांदी का सिक्का भेंट करेगा। जिसमें राम दरबार व तीर्थ क्षेत्र का प्रतीक चिह्न प्रिंट होगा।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट किया कि पूरे भारत से प्रमुख 36 परंपराओं के 135 संत-महात्माओं समेत कुल पौने दो सौ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

बेहद बुजुर्ग होने व कोरोना संक्रमण के कारण राममंदिर आंदोलन के अगुवा रहे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उमा भारती की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल को उन्होंने मनगढ़ंत कहकर टाल दिया। (ट्रस्ट द्वारा भेंट किया जाने वाला चांदी का सिक्का।)
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर संघ प्रमुख मोहन राव भागवत, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। (ट्रस्ट द्वारा भेंट किया जाने वाला चांदी का सिक्का।)

4 of 10
- फोटो : amar ujala
बता दें कि भूमि पूजन के लिए पूरे देश से अब तक 1500 से अधिक पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थलों की मिट्टी और दो हजार से अधिक स्थानों व सौ से अधिक पवित्र नदियों, कुंडों आदि से रामभक्तों ने जल भेजा है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
चंपत राय ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का पहला निमंत्रण कार्ड विघ्नहर्ता गणेश भगवान को दिया गया है जबकि दूसरा कार्ड बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को। लावारिस लाशों की अंतिम क्रिया करने के लिए जाने माने समाजसेवी पद्मश्री विभूषित मोहम्मद शरीफ को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
कार्ड के कोड से मिलेगा प्रवेश
ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि आमंत्रण पत्र भेजने की शुरूआत अयोध्या से हुई है। बाहर के सभी अतिथियों को फोन से सूचनाएं दी गई हैं, वे जब आज शाम तक यहां पहुंच जाएंगे तो खास सिक्योरिटी कोड से युक्त निमंत्रण कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
चंपत राय ने कार्ड के सिक्योरिटी कोड की अहमियत भी समझाई और कहा कि एक कार्ड पर एक ही व्यक्ति आ सकता है, उसके साथ न कोई सहयोगी होगा न ही उसके पास किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरण या मोबाइल आदि होगा। लोगों के पास अपनी आईडी होना जरूरी होगा। अतिथियों को पीएम के आने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
भव्य मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में सोमवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान गौरी-गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ। 21 वैदिक आचार्यों ने सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के भूमि पूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
मंदिर के निर्माण में अयोध्या में रामजन्म जैसा उल्लास है। अयोध्यावासी भक्तिभाव में डूबे  हुए हैं। पूरी रामनगरी राममय हो चुकी है। जगह-जगह सोमवार से ही दीपोत्सव का नजारा भी दिखने लगा है। मठ-मंदिरों में सजावट के साथ दिये भी जलाए गए।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
राममंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर भी दीप जलाकर भूमि पूजन की खुशी मनाई गई। भूमि पूजन के लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और अब सभी को 5 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें