विहिप नेता की भांजी को कानपुर में नमक फैक्ट्री चौराहे पर लग्जरी कार में खींचने की कोशिश कर रहे शोहदे को भीड़ ने जमकर पीटा। इस दौरान मौका देखकर उसके दो साथी भाग निकले। लोगों ने गाड़ी और शोहदों के क्या हाल किए, देखें यहां...
Trending Videos
विज्ञापन
विहिप नेता की भांजी को कार में खींचा, शोहदों की जमकर पिटाई
2 of 6
भीड़ ने शोहदे की कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय नगर की पूर्व पार्षद रामजानकी गुप्ता का बेटा मनोज है, उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विहिप नेता की भांजी को कार में खींचा, शोहदों की जमकर पिटाई
3 of 6
पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उधर आरोपी के बेटे शानू ने पिता को फर्जी फंसाए जाने की बात कही है और 50 हजार रुपये, चेन और मोबाइल लूट की तहरीर दी है।
विहिप नेता की भांजी को कार में खींचा, शोहदों की जमकर पिटाई
4 of 6
कल्याणपुर के विहिप जिला इकाई के एक पदाधिकारी की भांजी मंगलवार को अपनी सहेली के साथ डीबीएस कॉलेज एडमिशन के लिए गई थी, वहां पर मार्कशीट सत्यापित कराने के लिए कहा गया तो वह सहेली के साथ विजयनगर स्थित सरस्वती महाविद्यालय आ रही थी।
विज्ञापन
विहिप नेता की भांजी को कार में खींचा, शोहदों की जमकर पिटाई
5 of 6
इधर वह मार्कशीट सत्यापित कराने के बाद एक आटो में बैठकर घर की तरफ चल दी। नमक फैक्ट्री चौराहे के पास कार सवार लोगों ने आटो ओवरटेक करके रोक लिया। छेड़छाड़ और बदसलूकी की, एतराज करने पर एक शोहदे ने विहिप नेता की भांजी का हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की, जबकि उसके साथियों ने सहेली से छेड़छाड़ की।
विहिप नेता की भांजी को कार में खींचा, शोहदों की जमकर पिटाई
6 of 6
छात्रा के मुताबिक इसी दौरान उसे वहां उसके चाचा दिखे तो उसने उन्हें पूरा वाकया बताया। मामले का पता चलने पर लोगों की भीड़ ने शोहदों को दौड़ाया तो कार सवार भाग निकले। पर भीड़ ने ब्रह्मदेव मंदिर के पास कार को घेर लिया, मौका देखकर दो शोहदे भाग निकले, जबकि एक शोहदे को भीड़ ने लात, घूंसों से जमकर पीटा।