फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से छुटकारा चाहते हैं तो दबाइए ये बटन, तत्काल मिलेगी सहायता, इन चौराहों पर सुविधा शुरू

Fri, 14 Feb 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish मो. इमरान/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
इमरजेंसी बटन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में लोगों को इमरजेंसी की स्थिति में जाम रहित रास्ता उपलब्ध कराने के लिए 42 चौराहों में इमरजेंसी बटन सर्विस शुरू की जाएगी। हजरतगंज, 1090, आईजीपी और पॉलीटेक्निक चौराहे पर इसका आगाज भी हो चुका है। इस नए सिस्टम से आकस्मिक स्थिति में जरूरतमंद के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, ताकि वह समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचा सके। साथ ही इस सिस्टम से लोग हादसे व अन्य घटनाओं की जानकारी भी पुलिस को दे सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
पॉलीटेक्निक चौराहा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ही इस नई प्रणाली को लागू किया गया है। यह लोगों को काफी राहत देगा। इसका इस्तेमाल एंबुलेंस से मरीज लेकर जाते समय कोई भी नजदीक के चौराहे पर कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
इमरजेंसी बटन - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी बटन सर्विस से वह बटन दबाकर अपना संदेश छोड़ सकता है। जो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को मिलेगा। वहां से जिस रूट पर एंबुलेंस या अपने निजी वाहन से मरीज को लेकर जाना होगा, उस पर तत्काल इमरजेंसी ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर दिया जाएगा।

4 of 5
आईजीपी चौराहा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस इमरजेंसी बटन सर्विस से लोग पुलिस कंट्रोल रूम को हादसों की भी सूचना दे सकते हैं, ताकि समय से एंबुलेंस और पुलिस उपलब्ध हो सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी बटन - फोटो : अमर उजाला
20 मार्च तक 42 चौराहों पर नई प्रणाली
राजधानी के 42 चौराहों को चिह्नित कर लिया गया है। इस पर इमरजेंसी बटन सर्विस को लगाया जाना है। इसकी शुरुआत बुधवार शाम से कर दी गई है। दो दिनों में इस सिस्टम को हजरतगंज चौराहे, वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहा, इंदिरागांधी प्रतिष्ठाना चौराहा और पॉलीटेक्निक चौराहे पर लगाया गया है। चिह्नित सभी 42 चौराहों पर यह सिस्टम 20 मार्च तक लगा दिया जाएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें