विजय यादव।
- फोटो : amar ujala
पदक दिलाने वालों की फेहरिस्त में जूडोका भी शामिल
नेशनल चैंपियन बनने के बाद विजय यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी, लेकिन चार साल के अंतराल पर होने वाले ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी पदक जीतने की ख्वाहिश अधूरी रही। भारत सरकार की टॉप्स स्कीम में शामिल रहे जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर यह कसक दूर कर दी। मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले जूडोका विजय यादव का खेल लखनऊ साई सेंटर में कोच सुषमा अवस्थी की ट्रेनिंग में निखरा। यहां चार साल तक रहकर उन्होंने पहले जूनियर और फिर सीनियर वर्ग में पदक जीतकर चमक बिखेरनी शुरू कर दी। विजय यादव (वाराणसी- जूडो- कांस्य पदक)