फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya verdict Effect: फैसला आने की सूचना से सब्जी, राशन पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Sat, 09 Nov 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या मसले पर फैसला आने से पहले लोगों ने देर रात तक सब्जी की खरीदारी की - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर फैसला सुना दिया। लेकिन शुक्रवार रात यह सूचना मिलने पर कि शनिवार को इस बहुप्रतीक्षित मामले पर फैसला आने वाला है, लखनऊ के बाजारों में भीड़ बढ़ गई। लोग देर रात नौ बजे के बाद से बाजरों में सब्जी, राशन व अन्य जरूरत के सामान लेने के लिए निकल पड़े। आधी रात तक बाजारों में भीड़ बनी रही। हालात यह थे कि दुकानदार सब्जियों के दोगुने से अधिक दाम वसूल रहे थे। वहीं, पुलिस भी सुरक्षा के लिए चौराहों पर मुस्तैद हो गई।

विज्ञापन

2 of 5
अयोध्या मसले पर फैसला आने से पहले लोगों ने देर रात तक सब्जी की खरीदारी की - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के पुराने इलाके में सबसे अधिक सरगर्मी रही। देर रात करीब नौ बजे से ही सब्जी की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। वहीं, राशन की दुकानों और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। सभी खरीददार दुकानदार को जरूरत के सामनों की सूची पकड़ाते नजर आए। डालीगंज सब्जी मंडी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
अयोध्या मसले पर फैसला आने से पहले लोगों ने देर रात तक सब्जी की खरीदारी की - फोटो : अमर उजाला
देखते-देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। दुकानदार भी मौके का पूरा फायदा उठा रहे थे। जो प्याज नौ बजे तक 60 रुपये बेच रहे थे। उसे बिना सोचे समझे 100 रुपये कर दिया। वहीं, गोभी के दाम भी 25 रुपये प्रति पीस की जगह 50 रुपये वसूले जाने लगे। आलू का दाम भी अचानक से 50 के ऊपर चला गया। यही हाल चौक, ठाकुरगंज के बालागंज, नक्खास इलाके के बाजारों का रहा।

4 of 5
पेट्रोल पंप पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर, रात नौ बजे के बाद अचानक पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क तक लाइन लग गई। चौक, नक्खास, बाजारखाला, नाका, कैसरबाग, ऐशबाग, तालकटोरा, ठाकुरगंज इलाकों में लोग पंप पर पहुंचकर टंकी फुल करवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ज्यादा दिखी तो कुछ लोगों ने हजरतगंज इलाके की तरफ रुख किया। हालांकि, एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, इस तरह की भगदड़ की सूचना नहीं है। कुछ प्रमुख बाजारों में भीड़ हो गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें