लखनऊ के बंथरा इलाके में भाजपा का झंडा लगी एसयूवी को ओवरटेक करने पर नशे में धुत युवकों ने ट्रक चालक व क्लीनर का बुरा हाल कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
मारपीट करते एसयूवी सवार
- फोटो : अमर उजाला
एसयूवी को ओवरटेक करने से नाराज नशे में धुत युवकों ने ट्रक चालक व क्लीनर की पिटाई की। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। गाड़ी पर भाजपा के निशान के साथ सांसद लिखा था। पुलिस ने पिटे चालक व क्लीनर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
3 of 6
मारपीट करते एसयूवी सवार
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के नवाबगंज निवासी ट्रक चालक रामशंकर ने बताया कि उसने कानपुर की तरफ जा रही भाजपा का झंडा लगी एसयूवी को दरोगा खेड़ा के पास ओवरटेक किया और एसपीआरसी पेट्रोलपंप के पास ट्रक खड़ा करके अपने परिचित का इंतजार कर रहा था।
4 of 6
मारपीट करते एसयूवी सवार
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पीछे से आई एसयूवी से उतरे पांच-छह युवकों ने उसे और क्लीनर बुंदेला को नीचे घसीटकर पिटाई शुरू कर दी। कहा कि सांसद की गाड़ी को हार्न बजाकर ओवरटेक करने की हिम्मत कैसे हुई? दोनों की पिटाई होते देख एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोलरूम कॉल कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
मारपीट करते एसयूवी सवार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पहुंचने पर हमलावर अपनी गाड़ी से भाग निकले। एसयूवी पर भाजपा के निशान के साथ सांसद लिखा था।
एसओ बंथरा बलवंत शाही ने बताया कि रामशंकर व बुंदेला से मामले की तहकीकात की जा रही है। गाड़ी के बारे में छानबीन के साथ झगड़े की असल वजह मालूम की जा रही है।