शिवपाल यादव, अखिलेश और डिंपल
- फोटो : अमर उजाला
सपा का गढ़ माने जाने वाले ज्यादातर लोकसभा क्षेत्रों पर बीजेपी अपनी जीत का परचम लहरा चुकी है। कन्नौज, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, बदायूं, इटावा, आजमगढ़ और रामपुर जैसे इलाके में बीजेपी का कब्जा है। मैनपुरी सपा की परंमपरागत सीट मानी जाती है। मुलायम सिंह से लेकर धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव तक सांसद रहे हैं। यही वजह है कि बीजेपी यह सीट जीतकर पूरे देश में नया राजनीतिक संदेश देना चाहती थी और 2024 के लिए सूबे में एक मजबूत सियासी आधार खड़ा करना चाहती थी। लेकिन भाजपा के मंसूबों में पानी फिर गया है। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया है।