कानपुर के जाजमऊ में बुधवार शाम लावारिस खड़ी कार से तीन बोरी में भरे डेटोनेटर के 1000 पीस बरामद हुए हैं। चकेरी थाने में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर डेटोनेटर को जमीन में गाड़ दिया है। एटीएस समेत केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 4
लावारिस कार
- फोटो : amar ujala
बुधवार शाम करीब 4 बजे चकेरी थाने की जाजमऊ चौकी के पास स्लेटी रंग की सैंट्रो कार को लावारिस हालत में देख इलाके के डब्बू ने थाने पर सूचना दी। पुलिस क्रेन से कार को पुलिस लाइन ले गई। गुरुवार को जांच के दौरान कार की डिग्गी से मिली तीन बोरियों में 1000 डेटोनेटर बरामद हुए। डेटोनेटर मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर में मिला डेटोनेटर
- फोटो : amar ujala
मौके पर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड ने जांच की और डेटोनेटर को जमीन में दबाने की सलाह दी। एटीएस ने कार का बारीकी से परीक्षण कर बोरी, पैकेट, डेटोनेटर के सैंपल लिए। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर फिंगरप्रिंट और बाल के सैंपल जुटाए हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि कार पर पटना का नंबर है, मालिक कौन है, कार कहां से कहां जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
डेटोनेटर एक ट्रिगर डिवाइस होती है जिसकी मदद से विस्फोटक में आग लगाई जाती है। खदानों, पहाड़ों को तोड़ने से लेकर आतंक फैलाने के लिए विस्फोटों में डेटोनेटर का इस्तेमाल होता है।