ये तस्वीरें गवाह हैं कि यूपी में गुंडे किस कदर बेखौफ हैं। लखनऊ में सपा नेता को कब्जा नहीं करने दिया तो उसने गुंडों संग मिलकर गांववालों को अधमरा कर दिया। आगे देखें तस्वीरों सहित पूरा मामला..
2 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
चिनहट के बाघामऊ इलाके में गुरुवार सुबह ग्राम समाज की जमीन पर दीवार बनवाने के विरोध से गुस्साए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर यादव ने जमकर गुंडागर्दी की।
3 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
जिला पंचायत सदस्य ने अपने हिस्ट्रीशीटर साथी रघुनंदन कालिया, ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित लाठी-डंडे और तमंचों से लैस करीब 150 गुंडों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और उपद्रव किया।
4 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
विरोध कर रहे अधिवक्ता इंदल लोधी के घर पर हमला कर उसे व परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिलाओं को पीटा, बदसुलूकी की और कपड़े भी फाड़ दिए।
5 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
गुंडों ने लगभग एक घंटे तक जमकर उत्पात किया, घूम-घूमकर असलहे लहराए जिससे इलाके में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
6 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
इस गुंडागर्दी के पूरे खेल के दौरान पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। यहां तक कि घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत भी नहीं उठाई।
7 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
पीड़ित किसी तरह एसएसपी आवास पहुंचे जहां उन्हें एसएसपी नहीं मिली।
8 of 9
सपाइयों की गुंडई
- फोटो : amar ujala
घायल एसएसपी आवास पर पड़े करीब एक घंटे तक तड़पते रहे तब जाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उधर, जिला पंचायत सदस्य व उसके साथी करीब सैकड़ों ग्रामीणों को लेकर मटियारी चौराहा पहुंच गए और फैजाबाद रोड नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और कार्वाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। वहीं सीओ गोमतीनगर ने बताया कि दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।