फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विस्फोट:ATS छापे के दूसरे दिन घर में ही कैद रहा डॉ. शाहीन का परिवार, हर तरफ सन्नाटा, कड़ी निगरानी जारी

Thu, 13 Nov 2025 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एटीएस के छापे के दूसरे दिन लोगों में दहशत देखी गई। गलियों में सन्नाटा छाया रहा और डॉ शाहीन के पिता और भाई घर में ही कैद रहे। तस्वीरों में देखें- कैसा रहा माहौल?
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
दिल्ली विस्फोट में आतंकी कनेक्शन को लेकर एटीएस व पुलिस की टीमों ने लखनऊ के आईआईएम रोड और लालबाग में डॉ. परवेज व डॉ. शाहीन के घर मंगलवार को छापेमारी की थी। इसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। 

लालबाग के खंधारी बाजार के मकान नंबर-121 शाहीन के पिता के घर के बाहर सादे पकड़ों में पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, बुधवार को पूरे दिन गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। 

शाहीन के पिता और भाई मोहम्मद शोएब घर के दरवाजे में ताला बंदकर पूरे दिन अंदर ही कैद रहे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
डॉ. शाहीन के पिता के घर के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है। इससे मोहल्लेवासी भी सहमे हुए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हालांकि, आतंकी हमला और एटीएस की छापेमारी पर लोग आपस में चर्चा जरूर करते रहे।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
डॉ. शाहीन के पिता सईद अंसारी और भाई मोहम्मद शोएब घर में बाहर से ताला बंद करने के बाद घर में ही कैद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, आईआईएम रोड स्थित मुतक्कीपुर में डॉ परवेज के घर छापेमारी के तीसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi blast - फोटो : amar ujala
डॉ. परवेज के इसी घर में एटीएस की टीमों ने मंगलवार को छापेमारी की थी। यहां पर परवेज का लैपटॉप मिला था जिसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें