लखनऊ में एक क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या करके लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। लखनऊ में एक क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के पास रविवार सुबह खून से लथपथ एक लाश मिलने दिखाई दी। लाश को देखकर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मृतक के कान के पास गहरा घाव है, सिर और गले पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके कोई इस लाश को यहां फेंक गया है।